चाईबासा में बनेंगे दो रिंग रोड

Published at :07 Sep 2016 4:52 AM (IST)
विज्ञापन
चाईबासा में बनेंगे दो रिंग रोड

40 साल का मास्टर प्लान तैयार, शहर से सटे 4 किमी के इलाके का होगा विकास बनेगा पार्क, एक जंक्शन प्वाइंट बनाकर ठीक किये जायेंगे वायर डीसी-एसपी के समक्ष नप ने पेश किया मास्टर प्लान चाईबासा : चाईबासा शहर के आसपास चार किलोमीटर के क्षेत्र को विकसित किया जायेगा. इसके लिए 40 साल का मास्टर […]

विज्ञापन

40 साल का मास्टर प्लान तैयार, शहर से सटे 4 किमी के इलाके का होगा विकास

बनेगा पार्क, एक जंक्शन प्वाइंट बनाकर ठीक किये जायेंगे वायर
डीसी-एसपी के समक्ष नप ने पेश किया मास्टर प्लान
चाईबासा : चाईबासा शहर के आसपास चार किलोमीटर के क्षेत्र को विकसित किया जायेगा. इसके लिए 40 साल का मास्टर प्लान तैयार किया गया है. उक्त मास्टर प्लान मंगलवार को उपायुक्त डॉ शांतनु कुमार अग्रहरि व एसपी डॉ माइकल राज एस के समक्ष नगर पर्षद के पदाधिकारियों व कर्मचारियों ने पेश किया. मास्टर प्लान के अनुसार चाईबासा में दो रिंग रोड बनाये जायेंगे. एक रिंग रोड झींकपानी से और दूसरा टाटा रोड की ओर से बनाया जायेगा. इन दोनों रिंग रोड के माध्यम से वाहनों का परिचालन शहर के बाहर से ही होगा.
चाईबासा शहर में सिर्फ उन्हीं वाहनों का प्रवेश होगा, जिनका शहर में काम होगा. फिलहाल चाईबासा शहर में घूमने या बच्चों के खेलने के लिए चिल्ड्रेन पार्क नहीं है. चिल्ड्रेन पार्क व पार्क निर्माण का प्रस्ताव मास्टर प्लान में है. शहर के आसपास पार्किंग स्थल बनाने का भी प्रस्ताव है. उपायुक्त ने बिजली, केबल और ब्रॉडबैंड का एक जंक्शन प्वाइंट बनाने का सुझाव दिया. इस जंक्शन प्वाइंट से खराब वायरों को ठीक किया जायेगा. वायरों के खराब होने पर जमीन खोदकर वायर ठीक करने से निजात मिलेगी. मौके पर नप के कार्यपालक पदाधिकारी, सिटी मैनेजर व नप के कर्मचारी आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola