बड़बिल प्रावि में अज्ञात लोगों ने की तोड़-फोड़

Published at :02 Feb 2014 1:46 AM (IST)
विज्ञापन
बड़बिल प्रावि में अज्ञात लोगों ने की तोड़-फोड़

गालूडीह : गालूडीह थाना क्षेत्र की जोड़सा पंचायत स्थित बड़बिल प्राथमिक विद्यालय में 31-1 फरवरी की रात अज्ञात लोगों ने तोड़ फोड़ की. शनिवार को सुबह स्कूल खुला तो बाथरूम, रसोई घर का ताला टूटा पाया. बाथरूम के दरवाजे भी टूटे थे. कुछ दिन पूर्व भी इस स्कूल में अज्ञात लोगों ने रात में स्कूल […]

विज्ञापन

गालूडीह : गालूडीह थाना क्षेत्र की जोड़सा पंचायत स्थित बड़बिल प्राथमिक विद्यालय में 31-1 फरवरी की रात अज्ञात लोगों ने तोड़ फोड़ की. शनिवार को सुबह स्कूल खुला तो बाथरूम, रसोई घर का ताला टूटा पाया. बाथरूम के दरवाजे भी टूटे थे. कुछ दिन पूर्व भी इस स्कूल में अज्ञात लोगों ने रात में स्कूल के चापानल को तोड़ डाला था. स्कूल के पिछवाड़े दिये गये चहारदीवारी को ध्वस्त कर दिया था. स्कूल के छत में लगे तड़ित चालक की भी अज्ञात लोगों को चोरी कर ली गयी थी.

हालांकि बीती रात तोड़-फोड़ तो की गयी, परंतु स्कूल में किसी सामान की चोरी होने की सूचना नहीं है. ग्रामीणों ने बताया कि घटना की शिकायत स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक सुधीर कुमार आचार्य और शिक्षक सुंदर घोष ने गालूडीह थाना की पुलिस से की है. ग्रामीणों में इस घटना को लेकर आक्रोश है. ग्रामीणों ने बताया कि विद्या के मंदिर में इस तरह की हरकत निंदनीय है. सूचना बीआरसी को भी दी गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola