नक्सली पोस्टर सटा हुआ है

गालूडीह : गालूडीह थाना क्षेत्र के कालाझोर के पास एक वृक्ष पर अब तक नक्सली पोस्टर सटा ही है. 26-27 जनवरी की रात नक्सलियों ने जगन्नाथपुर चौक से कालाझोर तक मुख्य सड़क किनारे कई जगह पोस्टर साटे थे. मंगलवार को केंद्रीय टीम ने इसी क्षेत्र में योजनाओं का निरीक्षण करने गयी थी. पुलिस पोस्टर साटे […]
गालूडीह : गालूडीह थाना क्षेत्र के कालाझोर के पास एक वृक्ष पर अब तक नक्सली पोस्टर सटा ही है. 26-27 जनवरी की रात नक्सलियों ने जगन्नाथपुर चौक से कालाझोर तक मुख्य सड़क किनारे कई जगह पोस्टर साटे थे. मंगलवार को केंद्रीय टीम ने इसी क्षेत्र में योजनाओं का निरीक्षण करने गयी थी. पुलिस पोस्टर साटे जाने की सूचना पर पहुंची थी.
पुलिस ने हेंदलजुड़ी, सिकराबासा जाने वाली सड़क तक ही सटे पोस्टर को उखाड़ा. कालाझोर-डुंगरीडीह जाने वाली मोड़ के पास वृक्ष में अब भी पोस्टर ज्यों का त्यों ही है. पोस्टरों में बंगाल में गठित सामूहिक बलात्कार कांड के खिलाफ श्लोगन लिखे गये थे. निवेदन के रूप में आम जनता लिखा हुआ था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




