सड़क देख कर भड़की टीम

घाटशिला : घाटशिला प्रखंड की हेंदलजुड़ी में अधूरी योजनाओं की जांच करने के बाद मंगलवार को केंद्रीय टीम धालभूमगढ़ प्रखंड पहुंची और प्रधानमंत्री ग्राम्य सड़क योजना की जांच की. केंद्रीय टीम जब तेतुलडांगा पहुंची तो यहां प्रधानमंत्री ग्राम्य सड़क योजना की स्थिति देख कर भड़क गयी. टीम से ग्रामीणों ने अधूरी सड़क योजना की शिकायत […]
घाटशिला : घाटशिला प्रखंड की हेंदलजुड़ी में अधूरी योजनाओं की जांच करने के बाद मंगलवार को केंद्रीय टीम धालभूमगढ़ प्रखंड पहुंची और प्रधानमंत्री ग्राम्य सड़क योजना की जांच की. केंद्रीय टीम जब तेतुलडांगा पहुंची तो यहां प्रधानमंत्री ग्राम्य सड़क योजना की स्थिति देख कर भड़क गयी. टीम से ग्रामीणों ने अधूरी सड़क योजना की शिकायत की तो टीम में शामिल पदाधिकारियों ने कहा कि अधूरी सड़क योजनाओं की जांच के लिए उच्च स्तरीय जांच कमेटी बनायी जायेगी. इसके बाद अधूरी योजनाओं का निरीक्षण और जांच की जायेगी. केंद्रीय टीम बुधवार को उपायुक्त के साथ बैठक करेगी.
इसके बाद जांच रिपोर्ट मुख्य सचिव को सौंपेगी. हेंदलजुड़ी में अधूरी सड़क योजनाओं का निरीक्षण और जांच के बाद तेतुलडांगा में बनायी गयी प्रधानमंत्री ग्राम्य सड़क योजना का हाल देखी तो टीम पीएमजीएसवाइ के कार्यपालक अभियंता और संवेदक पर भड़क गयी. टीम ने कहा कि ग्रामीणों की शिकायत जायज है. इसके लिए हाई लेबल कमेटी गठित होगी. इसके बाद अधूरी योजनाओं की जांच करायी जायेगी, ताकि रिपोर्ट सरकार को भेजी जा सके और सरकार अधूरी योजनाओं पर कार्रवाई कर सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




