सामरिक हवाई पट्टी की जानकारी ली

Published at :29 Jan 2014 3:51 AM (IST)
विज्ञापन
सामरिक हवाई पट्टी की जानकारी ली

नगर विमानन विभाग के मुख्य अपर सचिव सजल चक्रवर्ती व उप सचिव पहुंचे चाकुलिया चाकुलिया : द्वितीय विश्व युद्ध काल में निर्मित चाकुलिया के सामरिक हवाई पट्टी का मंगलवार को नगर विमानन विभाग के मुख्य अपर सचिव सजल चक्रवर्ती और उप सचिव राम नारायण राम ने निरीक्षण किया. अपर सचिव श्री चक्रवर्ती ने वाहन से […]

विज्ञापन

नगर विमानन विभाग के मुख्य अपर सचिव सजल चक्रवर्ती व उप सचिव पहुंचे चाकुलिया

चाकुलिया : द्वितीय विश्व युद्ध काल में निर्मित चाकुलिया के सामरिक हवाई पट्टी का मंगलवार को नगर विमानन विभाग के मुख्य अपर सचिव सजल चक्रवर्ती और उप सचिव राम नारायण राम ने निरीक्षण किया. अपर सचिव श्री चक्रवर्ती ने वाहन से हवाई पट्टी क्षेत्र का भ्रमण किया. उन्होंने चाकुलिया के सीओ अब्दुस समद से हवाई पट्टी की पूर्ण जानकारी प्राप्त की. श्री समद ने उनसे कहा कि यह हवाई पट्टी 186 एकड़ में फैला फैली हुई है.

उन्होंने श्री चक्रवर्ती को हवाई पट्टी का नक्शा भी दिखाया. मौके पर श्री चक्रवर्ती ने कहा कि इस हवाई पट्टी में असीम संभावना है. इसका विकास संभव है. उन्होंने कहा कि हवाई पट्टी पर एमआरओ पार्किग और ट्रेनिंग सेंटर की संभावना है. इसके लिए वे विभाग को अपनी रिपोर्ट देंगे. उन्होंने कहा कि हवाई पट्टी के चारों ओर वातावरण अच्छा है. उन्होंने कहा कि हवाई पट्टी के आसपास पंछियों की संख्या काफी कम है. इससे हवाई पट्टी पायलट ट्रेनिंग सेंटर और जहाज की मरम्मत कैंप के लिए उपयुक्त स्थान है. उन्होंने कहा कि वे इस संबंध में सरकार के पास प्रस्ताव भेंजंेगे, ताकि इसका उपयोग हो सके. इस मौके पर थाना प्रभारी विश्वनाथ सिंह, प्रखंड कृषि पदाधिकारी सुरेंद्र नाथ पांडेय, बीसीओ शिव कुमार राम आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola