वृक्ष से लटकती मिली ओझा की लाश

घाटशिला : घाटशिला थाना क्षेत्र के बर्डी गांव में सोमवार को ढागाकमल निवासी साहेब मुमरू (55) की लाश पुलिस ने बट वृक्ष की डाली से लटकते हुए बरामद की है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए उत्क्रमित अनुमंडल अस्पताल भेज दिया है. ग्रामीणों की बैठक के बाद मुखिया को ओझा के शव के संबंध […]
घाटशिला : घाटशिला थाना क्षेत्र के बर्डी गांव में सोमवार को ढागाकमल निवासी साहेब मुमरू (55) की लाश पुलिस ने बट वृक्ष की डाली से लटकते हुए बरामद की है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए उत्क्रमित अनुमंडल अस्पताल भेज दिया है.
ग्रामीणों की बैठक के बाद मुखिया को ओझा के शव के संबंध में जानकारी दी गयी. थाना प्रभारी कुलदीप टोपनो के नेतृत्व में पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को पेड़ की डाली से नीचे उतारा.
पुलिस इस मामले को आत्महत्या मान रही है. पुलिस का कहना है कि ओझा को अगर आत्महत्या करनी होती, तो वह अपने घर के आसपास ही करता. गांव से दो किलोमीटर की दूरी पर सुनसान जंगल में उसने आत्महत्या की है, इसलिए पोस्टमार्टम के बाद ही इस मामले में कुछ कहा जा सकता है. ढागाकमल के ग्राम प्रधान बुधराय सोरेन ने शव की पहचान ओझा के रूप में कर ली है.
मृतक की हैं दो पत्नियां
ढागाकमल निवासी साहेब मुमरू की दो पत्नियां हैं. पहली पत्नी सुकुलमुनी मुमरू और दूसरी पत्नी सखी हांसदा ने बताया कि साहेब शुक्रवार को मौदाशोली अपनी बेटी से भेंट करना गया था. मौदाशोली से आने के बाद पहाड़पुर गांव निवासी अपने गुरु के यहां जाने की बात कह कर निकला और वापस नहीं लौटा. पत्नियों ने बताया कि साहेब मुमरू गांव में झाड़ फूंक का काम करता था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




