आदेशपाल का अनशन समाप्त

Published at :26 Jan 2014 6:08 AM (IST)
विज्ञापन
आदेशपाल का अनशन समाप्त

बीइइओ ने दिया आश्वासन चाकुलिया : चाकुलिया के केएनजे हाई स्कूल के आदेशपाल कृष्ण कुमार ने शनिवार को प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी के आश्वासन पर अपना अनिश्चितकालीन अनशन समाप्त किया. विदित हो कि वेतन भुगतान समेत कई मांगों को लेकर कृष्ण कुमार अपने परिवार के साथ 24 जनवरी से अनिश्चित कालीन अनशन पर बैठ गये […]

विज्ञापन

बीइइओ ने दिया आश्वासन

चाकुलिया : चाकुलिया के केएनजे हाई स्कूल के आदेशपाल कृष्ण कुमार ने शनिवार को प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी के आश्वासन पर अपना अनिश्चितकालीन अनशन समाप्त किया. विदित हो कि वेतन भुगतान समेत कई मांगों को लेकर कृष्ण कुमार अपने परिवार के साथ 24 जनवरी से अनिश्चित कालीन अनशन पर बैठ गये थे.

उनका कहना था कि प्रधानाध्यापक ने उनके वेतन के भुगतान पर रोक लगा दिया है. सात माह से उन्हें वेतन नहीं मिला है. इसके कारण उनका परिवार भुखमरी के कगार पर है. बीइइओ वासुदेव राय आज अनशन स्थल पर पहुंचे.

उन्होंने अश्वस्त किया कि उनकी मांगों पर विचार होगा. वेतन भुगतान की दिशा में पहल होगी. उन्होंने कृष्ण कुमार को नारियल पानी पिलाया. इसके बाद उन्होंने अपना अनशन समाप्त घोषित किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola