समर्थन में कांग्रेस ने निकाला जुलूस

Published at :23 Jan 2014 6:32 AM (IST)
विज्ञापन
समर्थन में कांग्रेस ने निकाला जुलूस

तारापोर एंड कंपनी में काम नहीं मिलने पर मजदूरों में विवाद गालूडीह : गालूडीह थाना क्षेत्र के उलदा स्लैग डंपिंग स्थल के पास स्थित तारापोर एंड कंपनी में काम नहीं मिलने पर आस पास के गांवों के मजदूरों के बीच आपसी विवाद उत्पन्न हो गया है. जिन मजदूरों को काम नहीं मिल रहा, उनके समर्थन […]

विज्ञापन

तारापोर एंड कंपनी में काम नहीं मिलने पर मजदूरों में विवाद

गालूडीह : गालूडीह थाना क्षेत्र के उलदा स्लैग डंपिंग स्थल के पास स्थित तारापोर एंड कंपनी में काम नहीं मिलने पर आस पास के गांवों के मजदूरों के बीच आपसी विवाद उत्पन्न हो गया है.

जिन मजदूरों को काम नहीं मिल रहा, उनके समर्थन में बुधवार को कांग्रेस प्रखंड कमेटी के बैनर तले कांग्रेसियों ने मजदूरों के साथ गालूडीह धर्मशाला परिसर से जुलूस निकाला. जुलूस के पूर्व धर्मशाला में मजदूरों के साथ कांग्रेसियों ने बैठक की.

जुलूस का नेतृत्व कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष राज किशोर सिंह, युवा कांग्रेस के विस अध्यक्ष बुद्धेश्वर मार्डी, विमान विश्वास, जयंत चटर्जी, दयानिधि गिरी, राखोहरी महतो, जतन गिरी, रेणुवाला महतो, सागर भकत, मुकेश मंडल आदि कर रहे थे. जुलूस मुख्य मार्ग होते हुए स्लैग डंपिंग स्थल पहुंचा.

जुलूस में शामिल लोग मजदूरों को हक देना होगा, स्थानीय को काम देना होगा, प्रदीप बलमुचू जिंदाबाद आदि नारे लगा रहे थे. जुलूस में शामिल लोग तारा पोर कंपनी स्थल पहुंच कर विरोध-प्रदर्शन किया व कार्यालयों को बंद करा दिया. तब कई कर्मी उपस्थित थे, उन्हें भगा दिया. बाद में कांग्रेसी धरना पर बैठ गये. गेट को भी जाम कर दिया.

करीब एक घंटे के विरोध-प्रदर्शन के बाद कार्य स्थल की देखरेख करने वाले भूतनाथ हांसदा, लाल मोहन सिंह, नारायण सिंह, फनी भूषण सिंह आदि पहुंचे और कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष राज किशोर सिंह से दूरभाष पर कंपनी के अरुण कर्ण से बात करायी.

श्री कर्ण ने सोमवार को वार्ता करने की बात कही एवं स्थानीय मजदूरों को प्राथमिकता देने की बात कही. तब मामला शांत हुआ व सभी वापस लौट गये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola