रूपुषकुंडी. शराबबंदी के लिए महिलाओं ने की बैठक,भट्ठी संचालकों को चेताया
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :04 Jul 2016 2:41 AM (IST)
विज्ञापन

शराबबंदी के लिए सड़क पर उतरीं महिलाएं केशरदा में भी एकजुट हुई महिलाएं, िनकाला जुलूूस बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के पाथरी गांव में उठी शराब बंदी की बयार अन्य गांवों में भी बहने लगी है. रविवार को केशरदा पंचायत की महिलाओं ने भी पंचायत को शराब से मुक्त करने का शंखनाद किया. पूर्व वार्ड सदस्य […]
विज्ञापन
शराबबंदी के लिए सड़क पर उतरीं महिलाएं
केशरदा में भी एकजुट हुई महिलाएं, िनकाला जुलूूस
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के पाथरी गांव में उठी शराब बंदी की बयार अन्य गांवों में भी बहने लगी है. रविवार को केशरदा पंचायत की महिलाओं ने भी पंचायत को शराब से मुक्त करने का शंखनाद किया. पूर्व वार्ड सदस्य फुलमनी पातर के नेतृत्व में महिलाएं सड़क पर उतरी.
शराब बंदी के लिए महिलाओं ने जुलूस निकाला और केशरदा, पठानडीहा, महुली, मुढ़ाकांटी, खामानडिही, कालिमाटी, चिड़ाकुटी आदि गांवों में जाकर शराब भट्ठियों के संचालकों को चेतावनी दी. महिलाओं ने कहा कि शराब की चुलाई और बिक्री बंद करें. अगर दोबारा शराब बेची गयी तो महिलाएं दुकान और भट्ठियों को उखाड़ फेकेंगी. महिलाओं ने बताया कि शराब के कारण परिवार बर्बाद हो रहे हैं. कम उम्र में बहनें विधवा हो रही हैं. इसलिए अब महिलाएं एकजुट होकर शराब बंदी अभियान चलायेंगी. इस अवसर पर ममता नायक, कल्पना नायक, सावित्री नायक, सुकु नायक, मिला शिकारी, रेखा नायक, खुकी नायक, गीता नायक, रीणा नायक,
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




