गालूडीह में प्रदूषित जलापूर्ति से कई बीमार, हंगामा

Published at :22 Jan 2014 4:02 AM (IST)
विज्ञापन
गालूडीह में प्रदूषित जलापूर्ति से कई बीमार, हंगामा

– शिशिर दत्ता ने गलत तरीके से जलापूर्ति संयोजन के बीचों-बीच शॉक टैंक बनाया – जलापूर्ति का जीआइ पाइप सड़ कर शॉक टैंक के अंदर टूटा, प्रदूषित पानी आपूर्ति हुई गालूडीह : गालूडीह थाना क्षेत्र के महुलिया और कालीमाटी में प्रदूषित जलापूर्ति होने से कई लोग बीमार पड़ गये हैं. एक उपभोक्ता की गलती का […]

विज्ञापन

– शिशिर दत्ता ने गलत तरीके से जलापूर्ति संयोजन के बीचों-बीच शॉक टैंक बनाया

– जलापूर्ति का जीआइ पाइप सड़ कर शॉक टैंक के अंदर टूटा, प्रदूषित पानी आपूर्ति हुई

गालूडीह : गालूडीह थाना क्षेत्र के महुलिया और कालीमाटी में प्रदूषित जलापूर्ति होने से कई लोग बीमार पड़ गये हैं. एक उपभोक्ता की गलती का खामिया 50 उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ा. इसको लेकर मंगलवार को काफी हंगामा हुआ. प्रदूषित जलापूर्ति पिछले 15 दिनों से हो रही थी.

इसकी शिकायत पेयजल एवं स्वच्छता समिति को मिली तो मंगलवार को समिति के अध्यक्ष राजेश साह और सचिव साजिद अहमद समेत कई सदस्यों ने जांच की. तब पता चला की बनियापाड़ा, मांझी पाड़ा और डॉक्टर कॉलोनी के पेयजल उपभोक्ताओं के घरों में कीड़े युक्त प्रदूषित जलापूर्ति हो रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola