चार घंटे जाम रहा एनएच, लगी वाहनों की कतार

Published at :28 Jun 2016 6:08 AM (IST)
विज्ञापन
चार घंटे जाम रहा एनएच, लगी वाहनों की कतार

घाटशिला : छात्र रामचंद्र गिरी की छात्रावास में हत्या से आक्रोशित लोगों ने हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग पर काशिदा के पास एचएच-33 जाम कर दिया. छात्रावास के मुख्य दरवाजे में बाहर ताला लगा कर भीड़ एनएच पर पहुंच गयी. भीड़ ने एनएच पर टॉयर और लकड़ी जला दिया. महिलाएं पथ पर बैठ गयी. इससे […]

विज्ञापन

घाटशिला : छात्र रामचंद्र गिरी की छात्रावास में हत्या से आक्रोशित लोगों ने हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग पर काशिदा के पास एचएच-33 जाम कर दिया. छात्रावास के मुख्य दरवाजे में बाहर ताला लगा कर भीड़ एनएच पर पहुंच गयी. भीड़ ने एनएच पर टॉयर और लकड़ी जला दिया. महिलाएं पथ पर बैठ गयी. इससे एनएच जाम हो गया और वाहनों की लंबी लाइन लग गयी. एसडीओ संतोष कुमार गर्ग के आश्वासन पर चार घंटा बाद एनएच जाम से मुक्त हुआ और वाहनों का परिचालन शुरू हुआ.

छात्रावास में तोड़फोड़ और संचालक पति-पत्नी की पिटाई के बाद भीड़ नाराबाजी करते हुए एनएच पर 33 पर पहुंची. झामुमो के जिलाध्यक्ष रामदास सोरेन, झाविमो नेता समीर महंती समेत अन्य नेता एनएच पहुंचे. एसडीओ संतोष कुमार गर्ग ने नेताओं का आश्वासन दिया कि सात दिनों के अंदर मामले का खुलासा हो जायेगा. फिलहाल संचालक पति और पत्नी समेत पांच को हिरासत में लिया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola