राहगीर को टेंपो में बैठा चालक ने पिटाई कर ~20000 लूटे

Published at :27 Jun 2016 7:24 AM (IST)
विज्ञापन
राहगीर को टेंपो में बैठा चालक ने पिटाई कर ~20000 लूटे

जैंतगढ़ : टूसाही से जैंतगढ़ की ओर पैदल जा रहे भीमसेन कालिंदी को एक ऑटो चालक ने मदद की बात कह अपने वाहन में बैठा लिया. ब्रम्हपुर गांव के पास सुनसान सड़क का फायदा उठा भीमसेन की पिटाई कर 20 हजार रुपये लूट लिये. वहीं भीमसेन को झाड़ियों में फेंक कर फरार हो गया. घटना […]

विज्ञापन

जैंतगढ़ : टूसाही से जैंतगढ़ की ओर पैदल जा रहे भीमसेन कालिंदी को एक ऑटो चालक ने मदद की बात कह अपने वाहन में बैठा लिया. ब्रम्हपुर गांव के पास सुनसान सड़क का फायदा उठा भीमसेन की पिटाई कर 20 हजार रुपये लूट लिये. वहीं भीमसेन को झाड़ियों में फेंक कर फरार हो गया. घटना शनिवार शाम पांच बजे की है. रविवार को भीमसेन को झाड़ी में पड़ा देख मुंडा रवीशचंद्र महतो व डाकुवा किशोर लागुरी ने इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने घायल को चंपुआ अस्पताल में भर्ती कराया. पीड़ित भीमसेन ने बताया कि वह कोलकाता में काम करते है.

जैंतगढ़ में एक आदमी को पैसे देने जा रहा था. टेम्पो वहां से गुजर रहा था. टेंपो चालक ने इसी रास्ते में जाने की बात कह बैठा लिया. टेंपो चालक जैंतगढ़ ना ले जाकर सात किलोमीटर दूर ब्रम्हपुर में सुनसान सड़क के पास ले जाकर रोक दिया. उससे मारपीट कर 20 हजार रुपये छीन लिये. सुबह आंख खुली, तो वह झाड़ी में पड़ा था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola