पवित्र स्नान कर किया दान

Published at :15 Jan 2014 5:57 AM (IST)
विज्ञापन
पवित्र स्नान कर किया दान

हजारों ने स्वर्णरेखा में लगायी पवित्र डुबकी गालूडीह : मकर संक्रांति के अवसर पर मंगलवार को सुवर्णरेखा नदी के दिगड़ी घाट में अनेक श्रद्धालुओं ने डुबकी लगायी. साथ ही भैरव थान में पूजा-अर्चना कर विनय दास बाबाजी से आर्शीवाद लिया. इस घाट में भक्तों ने पूजा के बाद गरीबों के बीच चावल, गुड़, चूड़ा, तिलकूट, […]

विज्ञापन

हजारों ने स्वर्णरेखा में लगायी पवित्र डुबकी

गालूडीह : मकर संक्रांति के अवसर पर मंगलवार को सुवर्णरेखा नदी के दिगड़ी घाट में अनेक श्रद्धालुओं ने डुबकी लगायी. साथ ही भैरव थान में पूजा-अर्चना कर विनय दास बाबाजी से आर्शीवाद लिया. इस घाट में भक्तों ने पूजा के बाद गरीबों के बीच चावल, गुड़, चूड़ा, तिलकूट, वस्त्र आदि के दान भी किये.

कालीमाटी निवासी मोटू फूलवाला ने 101 गरीबों के बीच कंबल बांटे और सभी को पुरी-सब्जी भर पेट खिलाया. मुख्य पुजारी विनय दास बाबा जी और सह पुजारी ब्रजेंद्र घोषाल ने यहां पूजा-अर्चना की. इस मौके पर मंदिर परिसर में सुबह छह से शाम पांच बजे तक भजन-कीर्तन का आयोजन भी किया गया.

शाम में भैरव थान दिगड़ी घाट में टुसू मेला आयोजित किया गया. जहां लोगों की भीड़ उमड़ी. भक्तों के बीच खिचड़ी भोग का भी वितरण किया गया. बाबा जी ने बताया कि दिगड़ी घाट स्थित भैरव मंदिर ऐतिहासिक है. बंगाल के जयदेव मेला से भी दिगड़ी घाट का टुसू मेला पुराना है. भक्तों ने मंदिर में दान भी दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola