एक चापाकल के भरोसे 70 परिवार

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा की पुरनापानी पंचायत के पड़ाशिया गांव के ग्रामीण पेयजल समस्या से जूझ रहे हैं. इस गांव में 70 परिवार निवास करते हंै. गांव में लगे आठ चापाकल में से सात चापाकल खराब हैं. तीन कुएं भी सूख चुके हैं. ग्रामीण पानी के लिए दर-दर भटक रहे हैं. ग्रामीण रेंटा सोरेन, दुला सोरेन, […]
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा की पुरनापानी पंचायत के पड़ाशिया गांव के ग्रामीण पेयजल समस्या से जूझ रहे हैं. इस गांव में 70 परिवार निवास करते हंै. गांव में लगे आठ चापाकल में से सात चापाकल खराब हैं. तीन कुएं भी सूख चुके हैं. ग्रामीण पानी के लिए दर-दर भटक रहे हैं. ग्रामीण रेंटा सोरेन, दुला सोरेन, धावड़ु सोरेन, शोभा सोरेन, मालती सोरेन आदि ने बताया कि गांव में पानी की समस्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है.
ग्रामीणों को आधा किमी दूर दूसरे टोला से पीने का पानी लाना पड़ता है. ग्रामीणों ने बताया कि जनप्रतिनिधियों को कई बार पेयजल समस्या से अवगत कराया गया. परंतु अभी तक किसी ने कोई पहल नहीं की है. ग्रामीणों ने बताया कि यहां के ग्रामीण सड़क और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं से भी वंचित हैं. पंचायत की मुखिया पानसरी हांसदा ने बताया कि गांव में पानी की घोर समस्या है. किसी प्रकार का फंड आने से वे गांव में खराब पड़े चापाकलों की मरम्मत करायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




