संदिग्ध के साथ ढाई घंटे तक स्टेशन पर रहे फादर

Published at :09 May 2016 5:57 AM (IST)
विज्ञापन
संदिग्ध के साथ ढाई घंटे तक स्टेशन पर रहे फादर

किरीबुरू : खूंटी के जीइएल चर्च के फादर अब्राहम विश्वास सोरेन की हत्या का मामला अब भी अनसुलझा है. चार दिन बाद भी पुलिस न तो हत्यारे का कोई सुराग लगा पायी है और न ही हत्या के कारणों को उजागर कर पायी है. इस मामले में पुलिस प्राइम सस्पेक्ट के तौर पर फादर के […]

विज्ञापन

किरीबुरू : खूंटी के जीइएल चर्च के फादर अब्राहम विश्वास सोरेन की हत्या का मामला अब भी अनसुलझा है. चार दिन बाद भी पुलिस न तो हत्यारे का कोई सुराग लगा पायी है और न ही हत्या के कारणों को उजागर कर पायी है.

इस मामले में पुलिस प्राइम सस्पेक्ट के तौर पर फादर के साथ हाटिया से राउरकेला पहुंचे उनके साथी को मान रही है. पुलिस द्वारा राउरकेला रेलवे स्टेशन के खंगाले गये सीसीटीवी फुटेज से पता चला है कि फादर लगभग ढाई घंटे तक अपने साथी के साथ स्टेशन परिसर में घूमते रहे. पुलिस अभी भी यह समझ नहीं पा रही है कि आखिर राउरकेला लाकर फादर की हत्या का कारण होगा. ढाई घंटे में ऐसा क्या हो गया कि फादर हत्या करनी पड़ी.
कहीं यह पूर्व नियोजित योजना तो नहीं है. बहरहाल हटिया व खूंटी जाकर मामले से जुड़े तथ्यों की जांच के लिए रेलवे पुलिस की एक टीम का गठन किया गया है. इसके अलावा मामले को लेकर पुलिस फादर के कॉल डिटेल का भी इंतजार कर रही है. पुलिस मान रही है फादर के साथ राउरकेला आये संदिग्ध व्यक्ति की पहचान होते ही मामले का खुलासा हो जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola