11 से पूर्व होगी मरम्मत

गालूडीह : गालूडीह थाना क्षेत्र के बाघुड़िया स्कूल मैदान सह शहादत स्थल में स्थापित तत्कालीन शहीद सांसद सुनील महतो की आदमकद मूर्ति को विक्षिप्त ने तोड़ डाली. मूर्ति पर यह दोबारा हमला है. इसके पूर्व भी एक बार मूर्ति तोड़ी गयी थी. तब झामुमो नेताओं ने मरम्मत कराया था. यह दूसरा मौका है, जब स्व […]
गालूडीह : गालूडीह थाना क्षेत्र के बाघुड़िया स्कूल मैदान सह शहादत स्थल में स्थापित तत्कालीन शहीद सांसद सुनील महतो की आदमकद मूर्ति को विक्षिप्त ने तोड़ डाली. मूर्ति पर यह दोबारा हमला है. इसके पूर्व भी एक बार मूर्ति तोड़ी गयी थी. तब झामुमो नेताओं ने मरम्मत कराया था.
यह दूसरा मौका है, जब स्व सुनील महतो की मूर्ति तोड़ी गयी. गुरुवार को झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष भूतनाथ हांसदा, पेलाराम महतो, देवलाल महतो आदि कार्यकर्ता शहीद स्थल पहुंचे और मूर्ति की मरम्मत कार्य शुरू करवाया. बाघुड़िया वासियों ने बताया कि एक विक्षिप्त व्यक्ति इस क्षेत्र में विचरण कर रहा है. उसी ने कुदाल से प्रहार कर मूर्ति के नाक, कान, चेहरे, हाथ को क्षतिग्रस्त कर दिया. इसके पूर्व भी वह ऐसा किया था.
वह विक्षिप्त है, इसलिए उसके खिलाफ कोई कठोर कदम नहीं उठा पा रहे हैं. विक्षिप्त के गलत हरकत से गांव की बदनामी हो रही है. झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष भूतनाथ हांसदा ने बताया कि इसकी जानकारी विधायक रामदास सोरेन और विधायक प्रतिनिधि जगदीश भकत को दी गयी. दोनों ने दोबारा मूर्ति मरम्मत कराने को कहा है. 11 जनवरी को स्व सुनील महतो की जयंती है. इसके पूर्व मूर्ति बन कर तैयार हो जायेगा. 11 जनवरी को यहां जयंती पर कई कार्यक्रम आयोजित होंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




