पुलिस ने सुंदरकनाली से बालू उठाव बंद कराया

Published at :10 Jan 2014 4:53 AM (IST)
विज्ञापन
पुलिस ने सुंदरकनाली से बालू उठाव बंद कराया

गालूडीह : गालूडीह थाना की पुलिस गुरुवार को सुर्वरेखा नदी के कुलियाना और सुंदरकनाली घाट पहुंची और ठेकेदार एवं ग्रामीणों को बालू उठाव करने से रोक दिया. पुलिस ने कहा कि घाट से कोई बालू उठाव नहीं करेगा. अन्यथा पुलिस कार्रवाई करेगी. जानकारी हो कि सुंदरकनाली घाट से बुधवार को बालू उठाव को लेकर ठेकेदार […]

विज्ञापन

गालूडीह : गालूडीह थाना की पुलिस गुरुवार को सुर्वरेखा नदी के कुलियाना और सुंदरकनाली घाट पहुंची और ठेकेदार एवं ग्रामीणों को बालू उठाव करने से रोक दिया. पुलिस ने कहा कि घाट से कोई बालू उठाव नहीं करेगा. अन्यथा पुलिस कार्रवाई करेगी.

जानकारी हो कि सुंदरकनाली घाट से बुधवार को बालू उठाव को लेकर ठेकेदार और ग्रामीणों के बीच टकराव की स्थिति उत्पन्न हो गयी थी. ग्रामीणों का कहना था कि राज्य सरकार ने टेंडर रद्द कर दिया है.

इसके बावजूद ठेकेदार भानु प्रकाश गुप्ता कुलियाना और सुंदरकनाली घाट से बालू उठाव कर रहा है. हम लोग उसे रोकने कभी नहीं गये.

सुंदरकनाली के ग्राम प्रधान कार्तिक महतो ने कहा कि घाट पर गांव का अधिकार है, जबकि ठेकेदार भानु प्रकाश गुप्ता का तर्क था कि 40 लाख से टेंडर लिया है. टेंडर रद्द तो हुआ है, परंतु अब तक पैसा नहीं लौटाया गया है, इसलिए मेरा हक बनता है. बालू को लेकर ठेकेदार और गांव के बीच विवाद उत्पन्न होने की खबर पाकर पुलिस पहुंची और कुलियाना और सुंदरकनाली घाट से बालू उठाव पर रोक लगा दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola