केनाल निर्माण कार्य रोका

चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की बड़ामारा पंचायत के बड़ामारा गांव में एक ठेका कंपनी द्वारा शाखा केनाल निर्माण के दौरान बिजली ते तीन खंभे टूट गये. इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने बंद करवा दिया. हाइवा वाहन से बिजली के तीन खंभे टूट जाने और पांच खंभों के क्षतिग्रस्त होने के कारण टांगाशोली, मुढ़ाल, हरिनिया, चिंगड़ा आदि […]
चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की बड़ामारा पंचायत के बड़ामारा गांव में एक ठेका कंपनी द्वारा शाखा केनाल निर्माण के दौरान बिजली ते तीन खंभे टूट गये. इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने बंद करवा दिया.
हाइवा वाहन से बिजली के तीन खंभे टूट जाने और पांच खंभों के क्षतिग्रस्त होने के कारण टांगाशोली, मुढ़ाल, हरिनिया, चिंगड़ा आदि गांवों में बिजली बाधित हो गयी. आक्रोशित ग्रामीणों ने ठेका कंपनी से खंभा लगाने की मांग की है. ग्रामीणों ने ठेकेदार के कर्मी से कहा कि जब तक खंभा नहीं लगाया जायेगा, तब तक निर्माण काम बंद रहेगा.
इस मौके पर कंपनी के वीरेंद्र सिंह ने ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए कहा कि जल्द से जल्द खंभों को दुरुस्त करने का प्रयास होगा. इस मौके पर पंसस ईश्वर टुडू, राजा राम मांडी, चुनाराम सोरेन, बाबूलाल सोरेन, विराम मांडी, गुरु चरण हेंब्रम, लखन मुमरू आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




