बंगाल की तर्ज पर हो जलापूर्ति

Published at :07 Jan 2014 6:54 AM (IST)
विज्ञापन
बंगाल की तर्ज पर हो जलापूर्ति

चाकुलिया : चाकुलिया सीमा से सटे पश्चिम बंगाल के बीहड़ गांवों में सरकार ग्रामीणों को जलापूर्ति योजना के तहत स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करा रही है. वहीं इस प्रखंड के बीहड़ अधिकांश गांवों में ग्रामीण आज भी नाला या खाल का पानी पी रहे हैं. बंगाल के जमाइमारी में जलापूर्ति योजना एक मिसाल है. वहीं इससे […]

विज्ञापन

चाकुलिया : चाकुलिया सीमा से सटे पश्चिम बंगाल के बीहड़ गांवों में सरकार ग्रामीणों को जलापूर्ति योजना के तहत स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करा रही है. वहीं इस प्रखंड के बीहड़ अधिकांश गांवों में ग्रामीण आज भी नाला या खाल का पानी पी रहे हैं. बंगाल के जमाइमारी में जलापूर्ति योजना एक मिसाल है.

वहीं इससे सटे चाकुलिया के पाकुड़ियाशोल के ग्रामीण खाल का पानी पी रहे हैं. बंगाल की तर्ज पर अगर इन गांवों में जलापूर्ति हो, तो ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल प्राप्त होगा. इसके लिए जन प्रतिनिधि और संबंधित विभाग पहल करे तो बीहड़ गांवों के ग्रामीणों को प्रदूषित पानी के सेवन से मुक्ति मिलेगी.

ऐसी है बंगाल की जलापूर्ति योजना

बंगाल के जमाइमारी में सरकार द्वारा डीप बोरिंग किया गया है. गांव में विभिन्न जगहों पर चार टंकी बनायी गयी है. इन टंकियों में नल लगे हैं. पंप चला कर पाइप के माध्यम से पानी टंकियों में भरा जाता है. ग्रामीण आवश्यकता अनुसार पानी लेते हैं.

चाकुलिया गांवों की स्थिति

बंगाल सीमा से सटे चाकुलिया के कई गांवों में अधिकांश चापानल खराब पड़े हैं. कुआं नहीं है.

खराब चापानलों को बनाने की दिशा में पहल नहीं हो रही है. बाध्य होकर ग्रामीण पहाड़ी झरना या फिर खाल का पानी पी रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola