पुलिस ने घटना स्थल की जांच की

घाटशिला : घाटशिला थाना क्षेत्र के बड़ाजुड़ी और चेंगजोड़ा के बीच मुकेश अग्रवाल के ईंट भट्ठा के पास सड़क के किनारे से शुक्रवार की रात में लाच्छू सोरेन की लाश बरामद हुई थी. शनिवार की सुबह में पुलिस ने घटना स्थल की जांच की, तो पुलिस को ढिबरी मिली. घटना स्थल पर छोटे वाहन के […]
घाटशिला : घाटशिला थाना क्षेत्र के बड़ाजुड़ी और चेंगजोड़ा के बीच मुकेश अग्रवाल के ईंट भट्ठा के पास सड़क के किनारे से शुक्रवार की रात में लाच्छू सोरेन की लाश बरामद हुई थी. शनिवार की सुबह में पुलिस ने घटना स्थल की जांच की, तो पुलिस को ढिबरी मिली. घटना स्थल पर छोटे वाहन के चक्के के निशान भी मिले हैं.
विदित हो कि लाच्छू अपने हाथ में टिफिन लेकर ईंट भट्ठा स्थित झोपड़ी में जा रहा था. वह उसी झोपड़ी में सोता था. पुलिस ने घटना स्थल पर मृतक के पुत्र सुनील सोरेन से बयान भी लिया. पुलिस ने संभावना व्यक्त की है कि घटना के समय लाच्छू अपने हाथ में शराब की बोतल में बनायी गयी ढिबरी पकड़ा होगा.
अज्ञात वाहन के धक्के से उसके हाथ से ढिबरी छूट कर जमीन पर गिर गयी होगी. मृतक के पुत्र ने पुलिस को बताया कि लाच्छू घर से खाना खाकर जहां खेती है. वहीं सोने जा रहे थे. इसी बीच उनके साथ घटना घटी. पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया है. शव का पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सक ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि वृद्ध की मौत कैसे हुई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




