एक हजार की आबादी को स्वच्छ पानी : सोरेन

Published at :05 Jan 2014 4:54 AM (IST)
विज्ञापन
एक हजार की आबादी को स्वच्छ पानी : सोरेन

विधायक ने किया स्वजल धारा योजना का उद्घाटन मुसाबनी : विधायक रामदास सोरेन शनिवार को मुसाबनी प्रखंड का दौरा कर ग्रामीणों से मिले. विधायक ने मोहम्मद नगर में अपने कोष से निर्मित स्वजल धारा योजना का नारियल फोड़ कर उद्घाटन भी किया. 5.31 लाख की लागत से निर्मित स्वजल धारा योजना से मोहम्मद नगर की […]

विज्ञापन

विधायक ने किया स्वजल धारा योजना का उद्घाटन

मुसाबनी : विधायक रामदास सोरेन शनिवार को मुसाबनी प्रखंड का दौरा कर ग्रामीणों से मिले. विधायक ने मोहम्मद नगर में अपने कोष से निर्मित स्वजल धारा योजना का नारियल फोड़ कर उद्घाटन भी किया.

5.31 लाख की लागत से निर्मित स्वजल धारा योजना से मोहम्मद नगर की करीब एक हजार की आबादी को स्वच्छ पानी मिलेगा. इससे इस टोला के लोगों की पानी की समस्या दूर हो जायेगी. विधायक ने मेढ़िया में भी एक स्वजल धारा योजना का उद्घाटन किया. इस मौके पर विधायक ने कहा कि मेढ़िया के ग्रामीणों को इस स्वजल धारा योजना का लाभ मिलेगा.

जानकारी हो कि मेढ़िया के लोग जनवरी से ही पानी की किल्लत झेलते हैं. ऐसे में स्वजल धारा के चालू हो जाने से मेढ़िया के ग्रामीणों को जल संकट से निजात मिलने की उम्मीद है. इस मौके पर पूर्व मंत्री यदूनाथ बास्के, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष बाघराय मार्डी, सचिव साधुचरण मुमरू, कोषाध्यक्ष पालू मांझी, सहदेव धल, रविंद्र नाथ मार्डी, गौरांग माहली आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola