घाटशिला में दो बाइकों में टक्कर

घाटशिला : घाटशिला थाना क्षेत्र के गोपालपुर रेलवे ओवर ब्रिज के पास बुधवार की रात में दो बाइक सवारों के बीच टक्कर हो गयी. इस टक्कर में जेएच 055/1272 पर सवार कौशिक सिंह और उनकी पत्नी छंदा सिंह गोद में लिये बच्चे के साथ गिर गयी. उन्हें इस दुर्घटना में हल्की चोट पहुंची है. दुर्घटना […]
घाटशिला : घाटशिला थाना क्षेत्र के गोपालपुर रेलवे ओवर ब्रिज के पास बुधवार की रात में दो बाइक सवारों के बीच टक्कर हो गयी. इस टक्कर में जेएच 055/1272 पर सवार कौशिक सिंह और उनकी पत्नी छंदा सिंह गोद में लिये बच्चे के साथ गिर गयी.
उन्हें इस दुर्घटना में हल्की चोट पहुंची है. दुर्घटना में बाइक क्षतिग्रस्त हो गयी. वहीं सुरदा निवासी मुकेश कुमार राम और अनिल सिंह नयी बाइक लेकर वापस जा रहे थे. कौशिक सिंह मऊभंडार से घाटशिला की ओर लौट रहे थे और मुकेश अपनी नयी बाइक से सुरदा लौट रहे थे.
वहां बीच बचाव करने गयी पुलिस से ही अनिल सिंह दोस्त भिड़ गया. बीच बचाव करने आये ग्रामीणों पर भी उन्होंने कई आरोप लगाये. पुलिस ने दोनों बाइकों को जब्त कर लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




