उप मुखिया की काशिदा में धुनाई

Published at :02 Jan 2014 4:14 AM (IST)
विज्ञापन
उप मुखिया की काशिदा में धुनाई

घाटशिला : घाटशिला थाना क्षेत्र के बुरूडीह डैम पर बुधवार की शाम में नववर्ष के पहले दिन पिकनिक मनाने गये काशिदा के युवकों समेत जोड़िसा के पंसस राखो हरि महतो, दिलीप महतो, गौतम गोराई, देवाशीष गोराई और मोहनी कांत नायक तथा होटल मालिकों की पिटाई कालचिती के उप मुखिया विश्वनाथ गोराई और उनके समर्थकों ने […]

विज्ञापन

घाटशिला : घाटशिला थाना क्षेत्र के बुरूडीह डैम पर बुधवार की शाम में नववर्ष के पहले दिन पिकनिक मनाने गये काशिदा के युवकों समेत जोड़िसा के पंसस राखो हरि महतो, दिलीप महतो, गौतम गोराई, देवाशीष गोराई और मोहनी कांत नायक तथा होटल मालिकों की पिटाई कालचिती के उप मुखिया विश्वनाथ गोराई और उनके समर्थकों ने कर दी.

इसके विरोध में थाना में पंसस पंकज कुमार दे के 10-15 युवकों ने युवकों के खिलाफ शिकायत कर चापड़ी लौट रहे विश्वनाथ गोराई की पिटाई काशिदा के युवकों ने कर दी.

घटना के दौरान पुलिस वहां से लौट रही थी.

पुलिस ने उप मुखिया को उत्क्रमित अनुमंडल अस्पताल ले जाकर इलाज कराया. इसके बाद दोनों पक्ष थाना पहुंचे और पुलिस से विश्वनाथ गोराई और उत्तम दत्त ने घटना की शिकायत की है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

झगड़ा छुड़ाने गये थे : पंकज

पंसस पंकज कुमार दे ने कहा कि वे झगड़ा छुड़ाने गये थे. उन्होंने कहा कि बुरूडीह में काशिदा के युवकों की पिटाई की जा रही थी. वे ऐसा होते देख कर वहां पहुंचे और दोनों पक्षों को शांत कराया. उन्होंने कहा कि राखो हरि महतो, मोहनी कांत नायक समेत कई लोगों की पिटाई की जा रही थी. सभी झगड़ा छुड़ाने गये थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola