सोहदा : डेढ़ सौ ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच

मुसाबनी : सोहदा के जाहेरडीह टोला स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया. शिविर रतनुकोचा एवं टुमांगकोचा में भी लगाया गया. श्यामटोला एवं सबर बस्ती में एक सप्ताह में चार सबरों की मौत की खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन में स्वास्थ्य विभाग मेडिकल कैंप लगाकर ग्रामीणों की जांच की. सोहदा में 72 […]
मुसाबनी : सोहदा के जाहेरडीह टोला स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया. शिविर रतनुकोचा एवं टुमांगकोचा में भी लगाया गया. श्यामटोला एवं सबर बस्ती में एक सप्ताह में चार सबरों की मौत की खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन में स्वास्थ्य विभाग मेडिकल कैंप लगाकर ग्रामीणों की जांच की.
सोहदा में 72 ग्रामीणों की जांच की गयी. इसमें पीएफ पौटीटिव दो तथा पीवी पौजीटिव के एक मरीज पाया गया. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ गोपीनाथ माहली के नेतृत्व में मेडिकल जांच शिविर लगाकर ग्रामीणों की जांच नि:शुल्क दवा दी गयी.
शिविर को सफल बनाने में बेनाशोल की मुखिया सुकुरमनी हेंब्रम, रानी सबरीन, झामुमो नेता गौरांग माहली, एमटीएसएस एन भकत, एमपीडब्ल्यू तपन कुमार घोष, धनंजय सीट, साइबा मुमरू, जनार्धन कुमार, एएनएम पसानी रानी पात्र, सहिया पुनगी मुमरू उपस्थित थे. शिविर में सबर वृद्ध,वृद्धा, पुरूष, महिला, बच्चों ने अपने जांच करायी. रतनुकोचा शिविर में 32 ग्रामीणों के स्वास्थ्य जांच की गयी.
इसमें एक पीएफ पाया गया. एमपीडब्ल्यू बाबूलाल किस्कू, बबलू मुमरू, एएनएम नीला भेंगरा ने ग्रामीणों की जांच की. टुमांगकोचा शिविर में 40 ग्रामीणों के स्वास्थ्य जांच की गयी. एमपीडब्ल्यू कालीचरण सिंह, एएनएम गीता महतो ने ग्रामीणों के स्वास्थ्य जांच कर नि:शुल्क दवा दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




