स्कूल में चापाकल और कुआं नहीं, बच्चे घर से लाते हैं पानी

Published at :05 Apr 2016 5:32 AM (IST)
विज्ञापन
स्कूल में चापाकल और कुआं नहीं, बच्चे घर से लाते हैं पानी

चाकुलिया : कुलिया प्रखंड की माटियाबांधी पंचायत के माटियाबांधी उत्क्रमित मध्य विद्यालय के बच्चे पेयजल संकट से परेशान हैं. विद्यालय के विद्यार्थी पेयजल के लिए गांव के घर-घर घुमते हैं. विद्यालय में न तो कुआं है, ना चापाकल. छात्र-छात्राएं अपने घर से बोतल में पानी लाते हैं. पानी समाप्त होने पर गांव के किसी घर […]

विज्ञापन

चाकुलिया : कुलिया प्रखंड की माटियाबांधी पंचायत के माटियाबांधी उत्क्रमित मध्य विद्यालय के बच्चे पेयजल संकट से परेशान हैं. विद्यालय के विद्यार्थी पेयजल के लिए गांव के घर-घर घुमते हैं. विद्यालय में न तो कुआं है, ना चापाकल. छात्र-छात्राएं अपने घर से बोतल में पानी लाते हैं.

पानी समाप्त होने पर गांव के किसी घर से पेयजल लेते हैं. विद्यालय में पानी की समस्या की सूचना पाकर पंचायत की मुखिया सुविता सिंह सोमवार को विद्यालय पहुंची और समस्या से रू-ब-रू हुयीं. मुखिया ने बताया कि विद्यालय में पेयजल समस्या का निदान के लिए प्रयास करेंगी. इस संबंध में वे बीइइओ से मिल कर विद्यालय में चापाकल लगाने की मांग करेंगी.

विद्यालय के शिक्षक सपन परिहारी, देवव्रत माइती ने कहा कि वे कई बार बीआरसी में आवेदन देकर चापाकल लगाने की मांग कर चुके हैं. लेकिन आज तक पहल नहीं हुई.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola