राजनगर : टांगरजोड़ा गांव की चट्टान में खनन लीज का ग्रामीणों ने किया विरोध, कहा

Published at :04 Apr 2016 5:52 AM (IST)
विज्ञापन
राजनगर : टांगरजोड़ा गांव की चट्टान में खनन लीज का ग्रामीणों ने किया विरोध, कहा

जान दे देंगे, मगर टांगरजोड़ा का पत्थर नहीं देंगे राजनगर : प्रखंड क्षेत्र के टांगरजोड़ा गांव की चट्टान में खनन पट्टा के विरोध में आदिवासी छात्र संघ एवं ग्रामीणों की रविवार को बैठक हुई. इस अवसर पर खनन पट्टा पर विचार करते हुए सभी ने एक स्वर में कहा कि जान देंगे, मगर टांगरजोड़ा का […]

विज्ञापन

जान दे देंगे, मगर टांगरजोड़ा का पत्थर नहीं देंगे

राजनगर : प्रखंड क्षेत्र के टांगरजोड़ा गांव की चट्टान में खनन पट्टा के विरोध में आदिवासी छात्र संघ एवं ग्रामीणों की रविवार को बैठक हुई.
इस अवसर पर खनन पट्टा पर विचार करते हुए सभी ने एक स्वर में कहा कि जान देंगे, मगर टांगरजोड़ा का पत्थर नहीं देंगे. चट्टान की जगह में पूजा स्थान भी है. जहां 12 मौजा के ग्रामीणों द्वारा पूजा का आयोजन किया जाता है. इस पूज्य स्थान को किसी भी कीमत पर जाने नहीं दिया जायेगा.
बैठक में टांगरजोड़ा, केशोरसोरा, बाटुझोर, सोसोघुटू, वर्षासाई, महुलडीह, निदिरघुटू, गुंदी पानी, उठुरडीह, राजाबासा आदि गांव के सैकड़ों ग्रामीण शामिल हुए. आदिवासी छात्र संघ की ओर से महासचिव दुर्गाचरण हेंब्रम, सचिव नवीन मुर्मू, सुनील सोरेन आदि मौजूद थे. बैठक को संबोधित करते हुए आदिवासी छात्र संघ के महासचिव दुर्गाचरण हेंब्रम ने कहा कि बिना ग्राम सभा के लीज देना नियम के विरुद्ध है. चट्टान के बगल में विद्यालय एवं देवस्थान भी है. किस आधार पर लीज की स्वीकृति दी गयी.
उन्होंने कहा कि ग्रामीणों के हक को किसी भी कीमत पर छीनने नहीं देंगे. नवीन मुर्मू ने कहा कि ग्राम सभा को नजर अंदाज किया गया है. इस मौके पर अशोक गोप, विवेक, लखिंद्र श्रीहरि, रवींद्र पांडे, शंकर गोप, कोदरू हेंब्रम, सुभाष गोप, परमेश्वर गोप, दशमत किस्कू, बाबूराम टुडू, किसुन हांसदा, बिरसा सोरेन आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola