बहरागोड़ा : बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे ग्रामीण

Published at :04 Apr 2016 5:47 AM (IST)
विज्ञापन
बहरागोड़ा : बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे ग्रामीण

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा स्थित चौरंगी चौक के दुकानदार और मौदा पंचायत के खुदपुटली गांव के बेलडिही टोला के ग्रामीण इन दिनों बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं. दुकानदार व ग्रामीणों को दूर-दराज क्षेत्रों से पानी लाना पड़ा रहा है. चौरंगी चौक पर कई दुकाने हैं. यहां दिन भर लोगों की भीड़ रहती है. चौक […]

विज्ञापन

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा स्थित चौरंगी चौक के दुकानदार और मौदा पंचायत के खुदपुटली गांव के बेलडिही टोला के ग्रामीण इन दिनों बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं. दुकानदार व ग्रामीणों को दूर-दराज क्षेत्रों से पानी लाना पड़ा रहा है. चौरंगी चौक पर कई दुकाने हैं. यहां दिन भर लोगों की भीड़ रहती है. चौक पर लगा एकमात्र चापाकल महीनों से खराब है. दुकानदारों को बनकाटी मौजा स्थित एक कुआं से पानी लाना पड़ रहा है.

बेलडीही टोला के पांच चापाकल महीनों से खराब है. टोला की आबादी लगभग 200 है. यहां के ग्रामीण एक किमी दूर महुलीशोल से पानी लाकर प्यास बुझाते हैं. पूर्व मुखिया पुरुषोत्तम सिंह मुंडा, प्रदीप कुमार माइती, सनातन साव, गौरी शंकर धाड़ा, सिद्धेश्वर पुष्टि, वंशी सीट ने कहा कि जलस्तर नीचे जाने से मौदा पंचायत के अधिकतर चापाकल सुखने के कगार पर है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola