प्रेम व भाव को प्रदर्शित करता है नृत्य-संगीत

Published at :27 Mar 2016 5:55 AM (IST)
विज्ञापन
प्रेम व भाव को प्रदर्शित करता है नृत्य-संगीत

धालभूमगढ़ : एकलव्य डांस अकादमी नरसिंहगढ़ का प्रथम वार्षिकोत्सव शनिवार को दुर्गा मंदिर परिसर में संपन्न हुआ. वार्षिकोत्सव का उदघाटन बतौर मुख्य अतिथि ओड़िया सिनेमा के निर्देशक दुर्गा माधव पंडा ने दीप प्रज्जवलित कर किया. श्री पंडा ने कहा कि आज के समय में डांस सीखने के लिए गुरुओं की कमी नहीं है. ग्रामीण क्षेत्र […]

विज्ञापन

धालभूमगढ़ : एकलव्य डांस अकादमी नरसिंहगढ़ का प्रथम वार्षिकोत्सव शनिवार को दुर्गा मंदिर परिसर में संपन्न हुआ. वार्षिकोत्सव का उदघाटन बतौर मुख्य अतिथि ओड़िया सिनेमा के निर्देशक दुर्गा माधव पंडा ने दीप प्रज्जवलित कर किया. श्री पंडा ने कहा कि आज के समय में डांस सीखने के लिए गुरुओं की कमी नहीं है.

ग्रामीण क्षेत्र में गुरु का मार्ग दर्शन और शिक्षा का अवसर मिल रहा है. वैसे गुरु बधाई के पात्र हैं जो ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं. नृत्य- संगीत के माध्यम से मानव अपने भाव, श्रद्धा और प्रेम को प्रस्तुत कर सकते हैं. वार्षिकोत्सव को वरीय अधिवक्ता मनोरंजन दास, सिदो कान्हू डांस अकादमी के प्राचार्य मनोज महापात्र, रेडियो धूम के राजेश कुमार, हर प्रसाद सिंह सोलंकी ने संबोधित किया. संचालन द्विपान्विता दास और संतोष मन्ना ने किया.

स्वागत भाषण अकादमी के प्राचार्य उपासना दास ने प्रस्तुत किया. अकादमी के बच्चों ने समूह में बंट कर बांग्ला, हिंदी, संथाली और ओड़िया गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया. वार्षिकोत्सव के आयोजन में दीपक मिश्र, स्वपन गोराई, राजीव दास, ओमनीश दास, रूमा दास समेत अन्य लोगों ने अहम भूमिका अदा की.

घाटशिला. घाटशिला स्थित होटल मेरीडीयन में झामुमो घाटशिला प्रखंड कमेटी का प्रशिक्षण शिविर 28 मार्च को आयोजित किया गया है. उक्त जानकारी प्रखंड अध्यक्ष भूतनाथ हांसदा, प्रखंड सचिव रतन महतो ने संयुक्त रूप से दी. शिविर को सफल बनाने के लिए झामुमो नेता जगदीश भकत, काजल डान, नील कमल महतो आदि कार्यकर्ता आज दामपाड़ा, गालूडीह और घाटशिला क्षेत्र का दौरा कर कार्यकर्ताओं की इसकी जानकारी दी. शिविर में पूर्व विधायक रामदास सोरेन, विधायक कुणाल षाड़ंगी, जिला सचिव लालटू महतो, देवी प्रसाद मुखर्जी, जिप सदस्य तुलसी वाला मुर्मू, उपस्थित रहेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola