दुष्कर्म का आरोपी जवान गिरफ्तार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :27 Mar 2016 5:55 AM (IST)
विज्ञापन

डुमरिया थाना क्षेत्र के सेरालडीह गांव के सीआरपीएफ जवान जादुनाथ मुर्मू (23) को शनिवार को थाना प्रभारी विक्रांत कुमार ने गिरफ्तार कर घाटशिला जेल भेज दिया. डुमरिया : सीआरपीएफ जवान पर मुसाबनी थाना क्षेत्र की धोबनी गांव के ऊलडाही टोला की एक युवती ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का मामला डुमरिया थाना […]
विज्ञापन
डुमरिया थाना क्षेत्र के सेरालडीह गांव के सीआरपीएफ जवान जादुनाथ मुर्मू (23) को शनिवार को थाना प्रभारी विक्रांत कुमार ने गिरफ्तार कर घाटशिला जेल भेज दिया.
डुमरिया : सीआरपीएफ जवान पर मुसाबनी थाना क्षेत्र की धोबनी गांव के ऊलडाही टोला की एक युवती ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का मामला डुमरिया थाना में विगत 4 अक्तूबर को दर्ज कराया था. पुलिस ने कांड संख्या 17/15, भादवि 417, 376 के तहत मामला दर्ज किया था. पुलिस मामले की छानबीन कर रही थी. अभियुक्त जवान ड्यूटी कर रहा था. पुलिस को उक्त जवान के बारे में पता लगाना मुश्किल हो रहा था.
इसी बीच उक्त युवती ने 17 मार्च को मुसाबनी में डीएसपी कार्यालय में आवेदन देकर आरोपी जवान को चार अप्रैल तक गिरफ्तार करने की मांग की थी. उसने कहा था कि अगर उक्त जवान को गिरफ्तार नहीं किया गया तो वह डीएसपी कार्यालय के समक्ष आत्मदाह कर लेगी. पुलिस ने सीआरपीएफ के 228 बटालियन के छत्तीसगढ़ सुकमा संपर्क किया. पुलिस को पता चला कि वह वहीं पदस्थापित है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




