सरकार ध्यान दे, तो यहां के बच्चे हावर्ड से कम नहीं
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :22 Mar 2016 5:58 AM (IST)
विज्ञापन

रद्दी सामान से बच्चों ने बनायी आकर्षक कलाकृतियां घाटशिला : घाटशिला के होली हार्ट स्कूल में सोमवार को छात्र-छात्राओं ने खुद से तैयार कलाकृतियों की प्रदर्शनी लगायी. इस का उदघाटन बलराम हेंब्रम ने फीता काट कर किया. प्रदर्शनी में छोटे- छोटे बच्चों ने मिट्टी से बनायी गयी कलाकृतियों को शामिल किया. प्रदर्शनी देखने के लिए […]
विज्ञापन
रद्दी सामान से बच्चों ने बनायी आकर्षक कलाकृतियां
घाटशिला : घाटशिला के होली हार्ट स्कूल में सोमवार को छात्र-छात्राओं ने खुद से तैयार कलाकृतियों की प्रदर्शनी लगायी. इस का उदघाटन बलराम हेंब्रम ने फीता काट कर किया. प्रदर्शनी में छोटे- छोटे बच्चों ने मिट्टी से बनायी गयी कलाकृतियों को शामिल किया. प्रदर्शनी देखने के लिए अभिभावकों की भीड़ उमड़ी. प्रदर्शनी में कक्षा 1 से 5 वीं तक के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया.
स्कूल की प्राचार्या डॉ कविता चौधरी ने बताया कि बच्चों ने कलाकृतियां बनाते समय घर में पड़े रद्दी अखबार, मोती, पुरानी रूई, बालू, थरमोकोल समेत अन्य चीजों का सहारा लेकर आकर्षक कलाकृतियां तैयार की.
रंग बिरंगे फीता से बच्चों ने छोटे-छोटे फूल बनाये. इन फूलों को पोल पर सजाया. कक्षा 5 वीं के छात्र-छात्राओं ने मिट्टी से सुंदर कलाकृतियां बनायी. कक्षा तृतीय के छात्र-छात्राओं ने रंग बिरंगी मोतियों से विंड चाइम बनाया. पुराने अखबार की मदद से ट्रे बनाया. इस कार्यक्रम को सुचारू रूप से चलाने में जयश्री विश्वास, रंजीता सोलोमन, रूपाली भट्टाचार्य, रितिका मुखर्जी, संयुक्ता दत्ता, रश्मी कौर, रिया राय और सुमिता दास ने अहम भूमिका अदा की. इस मौके पर विद्यार्थियों को वार्षिक परीक्षा का अंक पत्र दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




