पुरुष व महिला मिलकर करें कृषि का विकास : देवयानी

Published at :21 Mar 2016 7:11 AM (IST)
विज्ञापन
पुरुष व महिला मिलकर करें कृषि का विकास : देवयानी

घाटशिला : घाटशिला प्रखंड की बांकी पंचायत के दुबराजपुर फुटबॉल मैदान में रविवार को आरडीए की ओर से संचालित महिला समूहों का वार्षिक सम्मेलन हुआ. इसकी अध्यक्षता प्रबंधक सुजय भट्टाचार्य ने की. इसका उदघाटन मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू और मुखिया महारानी मुर्मू ने दीप प्रज्जवलित कर किया. उन्होंने कहा कि दामपाड़ा के […]

विज्ञापन

घाटशिला : घाटशिला प्रखंड की बांकी पंचायत के दुबराजपुर फुटबॉल मैदान में रविवार को आरडीए की ओर से संचालित महिला समूहों का वार्षिक सम्मेलन हुआ. इसकी अध्यक्षता प्रबंधक सुजय भट्टाचार्य ने की. इसका उदघाटन मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू और मुखिया महारानी मुर्मू ने दीप प्रज्जवलित कर किया. उन्होंने कहा कि दामपाड़ा के पुरुष और महिलाएं कंधे से कंधा मिलाकर कृषि क्षेत्र का विकास करें. तभी उन्हें सालभर खाने के लिए अनाज मिलेगा. सुखाड़ के बावजूद यहां के किसान चुप हैं. किसानों को कृषि क्षेत्र में और जागरूक होने की जरूरत है.

महिलाओं को अपने हक और अधिकार के लिए शिक्षित बनना होगा. सरकार ने पंचायतों में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिया है. लोकसभा और राज्यसभा में जब तक महिलाओं को आरक्षण नहीं मिलेगा, तबतक महिलाओं को सही अधिकार प्राप्त नहीं होगा. सम्मेलन में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ. सम्मेलन में कंचन कर, तपन बर्मन, प्रतिमा विश्वास, अनंत मुर्मू, रायमुनी सोरेन समेत स्वयं सहायता समूह की महिलाएं उपस्थित थीं. सम्मेलन का संचालन और धन्यवाद ज्ञापन भागीरथ दास ने किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola