यहीं रह जायेगा धन, दौलत, महल अटारी, साथ जायेगा कर्म..

बहरागोड़ा : धन, दौलत, महल, अटारी सब कुछ यहीं रह जायेगा. सोना रुपी शरीर भी मिट्टी में मिल जायेगा. गुरु के बैंक में सिर्फ अच्छे कर्म ही रह जायेंगे. इसलिए गुरु के बताये मार्ग पर चलें. मानवता के हित में अच्छे कर्म करें. उक्त बातें अरुप चैतन्य ब्रह्मचारी ने कही. वे शनिवार को बहरागोड़ा के […]
बहरागोड़ा : धन, दौलत, महल, अटारी सब कुछ यहीं रह जायेगा. सोना रुपी शरीर भी मिट्टी में मिल जायेगा. गुरु के बैंक में सिर्फ अच्छे कर्म ही रह जायेंगे. इसलिए गुरु के बताये मार्ग पर चलें. मानवता के हित में अच्छे कर्म करें. उक्त बातें अरुप चैतन्य ब्रह्मचारी ने कही. वे शनिवार को बहरागोड़ा के पूर्वांचल स्थित घासापादा-ब्रह्मणकुंडी में मानुषमुरिया निगमानंद विभागीय आश्रम के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय अविभाजित सिंहभूम भक्त सम्मेलनी में भक्तों को संबोधित करते हुए कही.
उन्होंने कहा कि मनुष्य का कर्म ही रह जाता है. कर्मों के कारण मनुष्य अमर हो जाता है. गुरू ने मानवता के हित में अच्छे कर्म करने का संदेश दिया था. आज इस बात की जरूरत है कि हजारों निगमानंद खड़े हों. तभी मनुष्य का जाति का कल्याण होगा. उन्होंने कहा कि गुरू की भक्ति में भाव जरूरी है. भाव के बिना भक्ति कोई मायने नहीं रखती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




