प्रसव की सुविधा नहीं बंगाल जाने को विवश

Published at :18 Mar 2016 5:54 AM (IST)
विज्ञापन
प्रसव की सुविधा नहीं बंगाल जाने को विवश

बहरागोड़ा : झारखंड गठन के 14 साल बाद बहरागोड़ा के पूर्वांचल में सरकारी चिकित्सा व्यवस्था बदहाल है. रामचंद्रपुर में 1.75 करोड़ से बने सीएचसी भवन में प्रसव की सुविधा नहीं है. इस कारण क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं को छह किलोमीटर दूर बंगाल के तपसिया ग्रामीण अस्पताल में जाना पड़ता है. यहां से बहरागोड़ा सीएचसी की […]

विज्ञापन

बहरागोड़ा : झारखंड गठन के 14 साल बाद बहरागोड़ा के पूर्वांचल में सरकारी चिकित्सा व्यवस्था बदहाल है. रामचंद्रपुर में 1.75 करोड़ से बने सीएचसी भवन में प्रसव की सुविधा नहीं है. इस कारण क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं को छह किलोमीटर दूर बंगाल के तपसिया ग्रामीण अस्पताल में जाना पड़ता है.

यहां से बहरागोड़ा सीएचसी की दूरी लगभग 25 किमी है. वहीं सड़क भी बदहाल है. 2016 में 16 फरवरी से 16 मार्च तक बंगाल के तपसिया ग्रामीण अस्पताल में इस इलाके की सात माताओं का प्रसव हुआ, वहीं बहरागोड़ा सीएचसी में क्षेत्र की सिर्फ तीन माताओं का प्रसव हुआ है.

रामचंद्रपुर पीएचसी में प्रसव की सुविधा के लिए सिविल सर्जन से बात की जायेगी. दो ट्रेंड नर्स व एक विशेषज्ञ चिकित्सक के पदस्थापन की मांग की जायेगी, ताकि क्षेत्र की माताओं को बंगाल नहीं जाना पड़े.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola