बसंती टुडू व बसंती मुंडा बने उत्कृष्ट किसान

Published at :17 Mar 2016 4:29 AM (IST)
विज्ञापन
बसंती टुडू व बसंती मुंडा बने उत्कृष्ट किसान

धालभूमगढ़ : आरडीए के तत्वावधान में बुधवार को रघुनाथडीह मैदान में महिला किसान सम्मेलन किया गया. इसका उदघाटन जुनबनी पंचायत की मुखिया आरसू मनी टुडू ने दीप प्रज्जवलित कर किया. सम्मेलन में उत्कृष्ट किसान के रूप में बसंती टुडू, बसंती मुंडा, सब्जी की खेती के लिए दानगी सोरेन, बिजु मुंडा, उत्कृष्ट ग्राम संगठन के लिए […]

विज्ञापन

धालभूमगढ़ : आरडीए के तत्वावधान में बुधवार को रघुनाथडीह मैदान में महिला किसान सम्मेलन किया गया. इसका उदघाटन जुनबनी पंचायत की मुखिया आरसू मनी टुडू ने दीप प्रज्जवलित कर किया. सम्मेलन में उत्कृष्ट किसान के रूप में बसंती टुडू, बसंती मुंडा, सब्जी की खेती के लिए दानगी सोरेन, बिजु मुंडा, उत्कृष्ट ग्राम संगठन के लिए रघुनाथडीह ग्राम संगठन, मौदाशोली ग्राम संगठन को पुरस्कृत किया गया. मौके पर यतिंद्र नाथ सिंह, उप प्रमुख स्वपन महतो,

मौदाशोली पंचायत की मुखिया रंभा सिंह, पंचायत समिति सदस्य दुर्गा देवी के साथ कई लोग उपस्थित थे. सम्मेलन में जुनबनी और मौदाशोली पंचायत की 70 महिला समितियों की सदस्यों ने भाग लिया. सम्मेलन के आयोजन में सुजय भट्टाचार्य, कंचन कर, पियुष जेना, सोमेन दे, भीम दास, अनिता महतो, तिलका महतो, भारती महतो, मालती मुर्मू, नागी मुर्मू, तुलसी हेंब्रम, माही हेंब्रम ने अहम भूमिका अदा की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola