35 किलो चावल से नहीं सुधरेगी सबरों की दशा

घाटशिला : घाटशिला प्रखंड की कालचिती पंचायत के रामचंद्रपुर सबर कॉलोनी निवासी अर्जुन सबर ने कहा कि मुफ्त में 35 किलो चावल देने से सबरों की दशा नहीं सुधरेगी. उन्होंने कहा कि सबर पुरुष और महिलाओं को रोजगार की जरूरत है. सरकार रोजगार देने की दिशा में पहल करे तो निश्चित रूप से सबरों में […]
घाटशिला : घाटशिला प्रखंड की कालचिती पंचायत के रामचंद्रपुर सबर कॉलोनी निवासी अर्जुन सबर ने कहा कि मुफ्त में 35 किलो चावल देने से सबरों की दशा नहीं सुधरेगी. उन्होंने कहा कि सबर पुरुष और महिलाओं को रोजगार की जरूरत है. सरकार रोजगार देने की दिशा में पहल करे तो निश्चित रूप से सबरों में बदलाव आयेगा. उन्होंने कहा कि मनरेगा में सबर क्यों काम करें.
उनसे काम करा कर कई माह बाद मजदूरी का भुगतान किया जाता है. उन्होंने कहा कि सबरों का एक ही रोजगार बच गया है जंगल से लकड़ी चुनना और उसे बाजार में बेच कर पैसा कमाना.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




