शांकोसाई में वृद्धा का घर स्वाहा

Published at :19 Dec 2013 6:32 AM (IST)
विज्ञापन
शांकोसाई में वृद्धा का घर स्वाहा

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा की गुहियापाल पंचायत स्थित बांकदह गांव के शांकोसाई टोला में आग से सुकुरी मुमरू नामक वृद्धा का घर जला गया. घर में रखे सभी सामान भी जल गये. घटना 17-18 दिसंबर की रात 11 बजे की है. आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है. सूचना पाकर सामाजिक कार्यकर्ता कुणाल षाड़ंगी […]

विज्ञापन

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा की गुहियापाल पंचायत स्थित बांकदह गांव के शांकोसाई टोला में आग से सुकुरी मुमरू नामक वृद्धा का घर जला गया. घर में रखे सभी सामान भी जल गये. घटना 17-18 दिसंबर की रात 11 बजे की है.

आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है. सूचना पाकर सामाजिक कार्यकर्ता कुणाल षाड़ंगी उप मुखिया से साथ पहुंचे. उन्होंने प्रभावित वृद्धा को कंबल और तिरपाल देकर मदद की. खाद्यान्न भी उपलब्ध कराया. प्रखंड प्रशासन ने भी वृद्धा को एक तिरपाल दिया है. श्री षाड़ंगी ने कहा कि वृद्धा को इंदिरा आवास देने के लिए घाटशिला के एसडीओ से बात करेंगे.

वृद्धा ने बताया कि आग से घर में रखे सभी सामान भी जल गये. पांच हजार रुपये तथा दो क्विंटल धान भी जल गया. एक बकरी जल कर मर गयी और एक बैल झुलस गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola