आरपीएफ ओपी को आजसू ने घेरा

Published at :17 Dec 2013 4:34 AM (IST)
विज्ञापन
आरपीएफ ओपी को आजसू ने घेरा

आरपीएफ जवानों द्वारा ट्रेनों में हॉकरों को परेशान करने का विरोध घाटशिला : आरपीएफ जवानों द्वारा ट्रेनों में हॉकरों को बेवजह तंग करने के विरोध में सोमवार को आजसू के जिलाध्यक्ष समीर महंती, घाटशिला विधान सभा प्रभारी कान्हू सामंत, राजू कर्मकार के नेतृत्व के आरपीएफ ओपी का घेराव किया. आजसू नेताओं ने हॉकरों की समस्याओं […]

विज्ञापन

आरपीएफ जवानों द्वारा ट्रेनों में हॉकरों को परेशान करने का विरोध

घाटशिला : आरपीएफ जवानों द्वारा ट्रेनों में हॉकरों को बेवजह तंग करने के विरोध में सोमवार को आजसू के जिलाध्यक्ष समीर महंती, घाटशिला विधान सभा प्रभारी कान्हू सामंत, राजू कर्मकार के नेतृत्व के आरपीएफ ओपी का घेराव किया.

आजसू नेताओं ने हॉकरों की समस्याओं को लेकर ओसी हरेंद्र कुमार गुप्ता से बात की. हॉकरों ने उन्हें बताया कि टाटानगर से झाड़ग्राम तक वे ट्रेनों में सामान बेचते हैं. इसके बाद उनके घर का चूल्हा जलता है. उन्होंने कहा कि कुछ रेल पुलिस बेवजह गरीब हॉकरों को तंग कर रहे हैं, इसलिए आरपीएफ के ओसी से उनकी शिकायत की जा रही है.

वार्ता के बाद हॉकरों का कहना था कि टाटानगर से झाड़ग्राम तक चलने वाली पैसेंजर ट्रेनों में यात्र करने वाले 75 प्रतिशत हॉकर हैं, लेकिन रेल प्रशासन ने 20 वर्षो से उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया. उन्हें पास भी नहीं दिया जाता है. हॉकर ट्रेन में सफर करने वाली जनता और पुलिस को हर संभव मदद करते हैं. इस मौके पर जिला परिषद सदस्य सुखलाल हेंब्रम, तापस चटर्जी, बबला शर्मा समेत कई लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola