बहरागोड़ा . ग्रामीण विकास मेला में पहुंचे सिल्ली के विधायक अमित महतो, कहा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :26 Jan 2016 6:27 AM (IST)
विज्ञापन

अनोखा है नेताजी सुभाष शिशु उद्यान बहरागोड़ा : बहरागोड़ा के नेताजी शिशु उद्यान में ग्रामीण विकास मेला कमेटी के तत्वावधान में आयोजित 22वें नौ दिवसीय नेताजी सुभाष जयंती सह ग्रामीण विकास मेला के तीसरे दिन सोमवार को सिल्ली के विधायक अमित महतो पहंचे. समिति ने उनका भव्य स्वागत किया. उन्होंने कहा कि नेताजी शिशु उद्यान […]
विज्ञापन
अनोखा है नेताजी सुभाष शिशु उद्यान
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा के नेताजी शिशु उद्यान में ग्रामीण विकास मेला कमेटी के तत्वावधान में आयोजित 22वें नौ दिवसीय नेताजी सुभाष जयंती सह ग्रामीण विकास मेला के तीसरे दिन सोमवार को सिल्ली के विधायक अमित महतो पहंचे.
समिति ने उनका भव्य स्वागत किया. उन्होंने कहा कि नेताजी शिशु उद्यान अनोखा है.
नेताजी की जयंती और ग्रामीण विकास मेला का आयोजन सराहनीय है. कला और संस्कृति का ऐसा अनोखा संगम शायद ही कहीं देखने को मिले. युवा वर्ग नेताजी के त्याग और बलिदान से प्रेरणा ले. मौके पर विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गये. कार्यक्रम देखने के लिए उद्यान में आपार भीड़ उमड़ी. दोपहर तीन बजे सरस्वती शिशु मंदिर के भैया-बहनों द्वारा संगीत और नृत्य, शाम छह बजे पुरुषोत्तम हॉस्टल के बच्चों द्वारा कार्यक्रम और शाम आठ बजे धमाल डांस ग्रुप द्वारा संगीत और नृत्य धमाका प्रस्तुत किया गया.
ग्रुप द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने में कमेटी के संरक्षक रवींद्र नाथ दास अध्यक्ष असित मिश्रा, कार्यकारिणी अध्यक्ष मिंटु पाल, साधारण सचिव रास बिहारी साव, सह सचिव दिलीप कुमार दास, हिमांशु साव, उपाध्यक्ष सचिदुलाल पात्र, सनत कुमार मंडल, मकसूद अंसारी, कोषाध्यक्ष नांटु महंती, सुमन कल्याण मंडल, निर्मल दूबे, शंकर हलदर, उमेश राउत, सोमेन कुइला आदि जुटे हुए हैं.
आज के कार्यक्रम
मेला के चौथे दिन गणतंत्र दिवस के अवसर पर झंडोत्तोलन, 11 बजे खेलकूद प्रतियोगिता, पालतु पशु पक्षियों की प्रदर्शनी, माटिहाना मवि के छात्र-छात्राओं द्वारा विचित्रीनुष्ठान, शाम चार बजे मॉर्डन आर्ट अकादमी द्वारा संगीत एवं नृत्य आदि रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




