सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा के काली संघ मैदान में जन संघर्ष मोर्चा के तत्वावधान में आयोजित नौ दिवसीय नेताजी सुभाष जयंती समारोह के दूसरे दिन रविवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही. दोपहर तीन बजे मुन्ना डांस गु्रप बहरागोड़ा द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया. दोपहर में नेत्र जांच शिविर आयोजित किया गया. शाम 5.30 बजे केशरदा […]
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा के काली संघ मैदान में जन संघर्ष मोर्चा के तत्वावधान में आयोजित नौ दिवसीय नेताजी सुभाष जयंती समारोह के दूसरे दिन रविवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही. दोपहर तीन बजे मुन्ना डांस गु्रप बहरागोड़ा द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया. दोपहर में नेत्र जांच शिविर आयोजित किया गया.
शाम 5.30 बजे केशरदा मध्य विद्यालय बहरागोड़ा के छात्र-छात्राओं द्वारा एक से बढ़ कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया. शाम सात बजे विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुआ. कार्यक्रम देखने के लिए पुरूष और महिला ग्रामीणों की भीड़ उमड़ी. समारोह को सफल बनाने में संयोजक चंडी चरण साव,
सह संयोजक चुनू माहली, तपन ओझा, आदित्य प्रधान, बबलू साव, खितिश मुंडा, उपाध्यक्ष मदन मन्ना, गौरी शंकर महतो, भक्तिश्री पांडा, वरुण राणा, सचिव बीमल बारिक, सह सचिव पिकलु घोष, राजू माइती, मिलन ओझा, राहुल वाजपेयी, कोषाध्यक्ष बबलू मंडल, मिंटु नायक, बाप्तु साव, दिपेन मन्ना, शिव शंकर ओझा, राम हरि बेरा, वलीक घोष, प्रबोध पाल, ज्यामनी रंजन पाल, सुशीम पटनायक, मिलन प्रकाश बाला, संदीप दूबे आदि जुटे हुए हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




