वीणा पाणी स्कूल और छात्रावास सील

Published at :12 Dec 2013 4:08 AM (IST)
विज्ञापन
वीणा पाणी स्कूल और छात्रावास सील

गालूडीह : वीणा पाणी स्कूल और छात्रावास को बुधवार को पुलिस ने सील कर दिया. घाटशिला के एसडीपीओ पीसी टोपनो और थाना प्रभारी योगेंद्र पासवान दल बल के साथ बुधवार सुबह में छात्रावास पहुंचे और मुख्य गेट समेत सभी कमरों में ताला जड़ कर सील कर दिया. जहां घटना घटी, वहां प्राइमरी कक्षा तक की […]

विज्ञापन

गालूडीह : वीणा पाणी स्कूल और छात्रावास को बुधवार को पुलिस ने सील कर दिया. घाटशिला के एसडीपीओ पीसी टोपनो और थाना प्रभारी योगेंद्र पासवान दल बल के साथ बुधवार सुबह में छात्रावास पहुंचे और मुख्य गेट समेत सभी कमरों में ताला जड़ कर सील कर दिया.

जहां घटना घटी, वहां प्राइमरी कक्षा तक की स्कूल भी चलती थी. छात्रावास में नर्सरी से दसवीं कक्षा तक 27 विद्यार्थी रहते थे. इसी छात्रावास के पीछे स्कूल प्रबंधक का परिवार अलग कमरे में रहता था. कैंपस में पुलिस ने ताला जड़ दिया. पुलिस ने कहा कि मामले की जांच पूरी होने तक इसकी निगरानी पुलिस करेगी. यहां किसी का प्रवेश निषेध होगा. अभिभावक अपने बच्चों को लेकर घर चले गये हैं.

घटना के बाद प्राचार्य और एक शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. बाकी लोग फरार हैं. छात्रावास सह स्कूल कैंपस खाली है. वीणा पाणी स्कूल का उवि एनएच 33 के किनारे एक भाड़े के मकान में चलता है. वह भी घटना के बाद से बंद है. हालांकि इस स्कूल को पुलिस ने सील नहीं किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola