ट्रांसफॉर्मर मरम्मत केंद्र व एकलव्य स्कूल बनेगा

Published at :12 Dec 2013 4:07 AM (IST)
विज्ञापन
ट्रांसफॉर्मर मरम्मत केंद्र व एकलव्य स्कूल बनेगा

घाटशिला : पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त डॉ अमिताभ कौशल ने बुधवार को घाटशिला में जानकारी दी कि घाटशिला में ट्रांसफॉर्मर मरम्मत केंद्र के लिए भूमि की तलाश जारी है. वहीं घाटशिला में एकलव्य स्कूल खोलने की योजना है. इस स्कूल के लिए 10 से 12 एकड़ भूमि की तलाश है. उन्होंने कहा कि एसडीओ अमित […]

विज्ञापन

घाटशिला : पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त डॉ अमिताभ कौशल ने बुधवार को घाटशिला में जानकारी दी कि घाटशिला में ट्रांसफॉर्मर मरम्मत केंद्र के लिए भूमि की तलाश जारी है. वहीं घाटशिला में एकलव्य स्कूल खोलने की योजना है. इस स्कूल के लिए 10 से 12 एकड़ भूमि की तलाश है.

उन्होंने कहा कि एसडीओ अमित कुमार दोनों योजनाओं के लिए भूमि की तलाश करेंगे. भूमि मिलते ही योजनाएं धरातल पर उतरेंगी. उन्होंने कहा कि घाटशिला में जिला स्तर पर एकलव्य स्कूल बनाने की योजना है. यह योजना केंद्र सरकार की है. इस योजना में 40 से 42 करोड़ रुपये खर्च होंगे.

वहीं भूमि के चयन के बाद ही योजना का काम शुरू होगा. उन्होंने कहा कि घाटशिला में ट्रांसफॉर्मर मरम्मत केंद्र डेढ़ से दो एकड़ भूमि पर खोलने की भी योजना है. विद्युत मंत्री राजेंद्र सिंह ने जिला योजना समिति की बैठक में इसकी अनुशंसा की थी. इसके लिए भी भूमि की तलाश की जा रही है.

अनुमंडल कार्यालय के लिए भूमि मिली

डीसी ने कहा कि घाटशिला के विभूति बिहार के पीछे अनुमंडल कार्यालय के निर्माण के लिए भूमि मिल गयी है. पर्यटन विभाग की भूमि हस्थानांतरित होगी. डीसी ने कहा कि पर्यटन विभाग से भूमि मांगी जायेगी. इसके लिए पर्यटन विभाग को लिखा जायेगा. डीसी ने कहा कि 6.57 एकड़ भूमि पर कार्यालय बनेगा, परंतु पदाधिकारियों और कर्मचारियों के आवास बनाने के लिए अभी भूमि नहीं मिली है. इसके लिए भी प्रयास जारी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola