ग्रामीणों ने सड़क निर्माण कार्य बंद कराया

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड की बड़ागाड़िया पंचायत में शनिवार को चित्रेश्वर रोड से नागुड़सायी तक प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत स्वीकृत सड़क के घटिया निर्माण का आरोप लगाते हुए पानीपाड़ा के ग्रामीणों ने बंद करवा दिया. ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार द्वारा घटिया सीमेंट से पीसीसी की ढलाई की गयी. सड़क में घटिया पत्थरों […]
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड की बड़ागाड़िया पंचायत में शनिवार को चित्रेश्वर रोड से नागुड़सायी तक प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत स्वीकृत सड़क के घटिया निर्माण का आरोप लगाते हुए पानीपाड़ा के ग्रामीणों ने बंद करवा दिया.
ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार द्वारा घटिया सीमेंट से पीसीसी की ढलाई की गयी. सड़क में घटिया पत्थरों का प्रयोग करने का आरोप भी लगाया.
ग्रामीण पुणोंदु खटुआ, विनय कांति दास, गोविंद तरायी, मुंशी सेनापति, गांधी पातर, चंदन पातर आदि ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर घटिया सीमेंट से ढलाई करायी गयी थी.
सड़क में घटिया पत्थरों का प्रयोग हो रहा है, इसलिए ग्रामीणों ने विरोध जताते हुए निर्माण कार्य को बंद करवा दिया. इधर ठेकेदार के मुंशी दिलीप राणा का कहना है कि ठेकेदार और कनीय अभियंता से बात हुई है. ढलाई को पोकलेन से उखाड़ कर दोबारा ढलाई करायी जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




