धालभूमगढ़ से पंचायत चुनाव हारे कई दिग्गज

Published at :23 Dec 2015 7:39 AM (IST)
विज्ञापन
धालभूमगढ़ से पंचायत चुनाव हारे कई दिग्गज

धालभूमगढ़ : धालभूमगढ़ प्रखंड क्षेत्र से त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव में कई दिग्गज चुनाव हार गये हैं. चुनाव में पराजित होने वालों में जिला परिषद सदस्य दांदू राम बेसरा, प्रखंड प्रमुख लीला सिंह, उप प्रमुख कलम किस्कू, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अर्जुन हांसदा, भाजपा महिला महिला मोरचा की जिलाध्यक्ष अर्चना सोरेन और कांग्रेसी नेता भूतेश पंडित […]

विज्ञापन

धालभूमगढ़ : धालभूमगढ़ प्रखंड क्षेत्र से त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव में कई दिग्गज चुनाव हार गये हैं. चुनाव में पराजित होने वालों में जिला परिषद सदस्य दांदू राम बेसरा, प्रखंड प्रमुख लीला सिंह, उप प्रमुख कलम किस्कू, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अर्जुन हांसदा, भाजपा महिला महिला मोरचा की जिलाध्यक्ष अर्चना सोरेन और कांग्रेसी नेता भूतेश पंडित शामिल हैं.

कमल किस्कू चुकरीपाड़ा पंचायत से मुखिया अभ्यर्थी के रूप में चुनाव लड़ा था. जिला परिषद सदस्य दांदू राम बेसरा ने मौदाशोली से पंचायत समिति सदस्य अभ्यर्थी के रूप चुनाव लड़ा था.

जिला परिषद सदस्य अभ्यर्थी के रूप में अंश 22 से भाजपा की अर्चना सोरेन ने चुनाव लड़ा था. श्रीमती सोरेन भी चुनाव हार गयीं. प्रखंड अध्यक्ष अश्विनी सीट ने नूतनगढ़ पंचायत से पंचायत समिति सदस्य अभ्यर्थी के रूप में अपनी पत्नी अनिता रानी सीट को चुनाव मैदान में उतारा था.

श्रीमती सीट भी चुनाव हार गयीं. श्रीमती सीट 2010 के चुनाव में इस पंचायत पंसस बनी थीं. महिला प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष चंदना महतो ने कोकपाड़ा-नरसिंहगढ़ से पंसस चुनाव हार गयीं. जुनबनी पंचायत की मुखिया सालगे टुडू, चुकरीपाड़ा के रांवदे मुर्मू, कानास पंचायत के मुखिया छीता हेंब्रम, पंसस पुड़गी मुर्मू, पावड़ा-नरसिंहगढ़ पंचायत से चुनाव हार गयीं. कोकपाड़ा-नरसिंहगढ़ पंचायत के मुखिया देवानंद सिह की मां सुशीला सिंह, नूतनगढ़ की मुखिया पायो हेंब्रम भी चुनाव हार गयी हैं. मुहलीशोल के मुखिया विक्रम टुडू की पत्नी यमुना टुडू हार गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola