मीडिया सेल में नहीं पहुंच रही परिणाम की जानकारी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :20 Dec 2015 4:31 AM (IST)
विज्ञापन

चक्रधरपुर : चक्रधरपुर मारवाड़ी हाई स्कूल में मतगणना केंद्र परिसर में मिडिया सेल बनाया गया है. लेकिन मतगणना का परिणाम मीडिया सेल तक नहीं पहुंच रहा है. उपायुक्त अबु सिद्दीख पी ने संबंधित अधिकारियों को राउंड के आधार पर मतगणना का परिणाम मीडिया सेल को देने का निर्देश दिया है. बावजूद इसके मीडियाकर्मियों को कोई […]
विज्ञापन
चक्रधरपुर : चक्रधरपुर मारवाड़ी हाई स्कूल में मतगणना केंद्र परिसर में मिडिया सेल बनाया गया है.
लेकिन मतगणना का परिणाम मीडिया सेल तक नहीं पहुंच रहा है. उपायुक्त अबु सिद्दीख पी ने संबंधित अधिकारियों को राउंड के आधार पर मतगणना का परिणाम मीडिया सेल को देने का निर्देश दिया है.
बावजूद इसके मीडियाकर्मियों को कोई जानकारी नहीं मिल रही है. स्कूल परिसर में सात प्रखंडों का मतगणना चल रहा है. लेकिन किसी भी प्रखंड की सही जानकारी नही मिल रहा है. मतगणना केंद्र में मीडिया सेल नाम मात्र का बनाया गया है.
कड़ी सुरक्षा के बीच हो रही है मतगणना
चक्रधरपुर. मारवाड़ी उवि परिसर में कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना का कार्य चल रहा है. चक्रधरपुर, मनोहरपुर, आनंदपुर, गुदड़ी, सोनुवा, गोईलकेरा, बंदगांव प्रखंड का मतगणना केंद्र में सुरक्षा का विशेष इंतजाम किया गया. मतगणना एजेंट केंद्र में मौजूद एजेंटों को अंदर बाहर होने से रोका जा रहा है. केंद्र के अंदर बाहर जाने वालों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. मारवाड़ी स्कूल के चारों ओर पुलिस बल तैनात है. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एसके जयसवाल मतगणना केंद्र में रह कर सुरक्षा का जायजा लेते रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




