तुलसी बाला मुर्मू बनी विजेता

Published at :20 Dec 2015 4:17 AM (IST)
विज्ञापन
तुलसी बाला मुर्मू बनी विजेता

घाटशिला : घाटशिला प्रखंड के जिला परिषद अंश 15 नंबर सीट से झामुमो समर्थित प्रत्याशी तुलसी बाला मुर्मू चुनाव जीत गयी हैं. देर रात में जिला परिषद के चुनाव परिणामों की घोषणा की गयी. तुलसी बाला मुर्मू ने 8188 मत लाकर झामुमो का झंडा बुलंद किया है. वहीं उनके निकटतम प्रतिदंद्धी भाजपा समर्थित प्रत्याशी 6322 […]

विज्ञापन

घाटशिला : घाटशिला प्रखंड के जिला परिषद अंश 15 नंबर सीट से झामुमो समर्थित प्रत्याशी तुलसी बाला मुर्मू चुनाव जीत गयी हैं. देर रात में जिला परिषद के चुनाव परिणामों की घोषणा की गयी. तुलसी बाला मुर्मू ने 8188 मत लाकर झामुमो का झंडा बुलंद किया है. वहीं उनके निकटतम प्रतिदंद्धी भाजपा समर्थित प्रत्याशी 6322 मत लाकर चुनाव हार गयी.

श्रुति देवगम की हार से भाजपा को करारा झटका लगा है. तीसरे स्थान पर रही मालती टुडू उन्हें 5372 मत मिले हैं, जबकि चौथे नंबर पर रही आरती सिंह उसे 2842 मत मिले हैं. रात पौने नौ बजे तक जिप प्रत्याशियों की घोषणा अधिकारिक रूप से नहीं की गयी थी. परंतु मतों की गिनती पूरी हो चुकी थी. तुलसी वाला मुर्मू ने जीत का श्रेय आम जनता को देते हुए कहा कि यह जनमानस की जीत है. पैसा और पॉवर के बल पर कुछ भी करने का दंभ भरने वालों की हार है.

जनहित काम करूंगी, साथ लेकर चलूंगी. चुनाव जीतने के तुरंत बाद तुलसी वाला मुर्मू ने कहा कि जनहित में काम करूंगी. सभी को साथ लेकर चलूंगी. जिस क्षेत्र के सर्वांगीण विकास ही हमारा एक मात्र
मकसद होगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola