घायल बुधु सबर की मौत

Published at :19 Dec 2015 8:03 AM (IST)
विज्ञापन
घायल बुधु सबर की मौत

घाटशिला : पैसे के अभाव में नहीं हो सका बेहतर इलाज घाटशिला : घाटशिला के सिंह नर्सिंग होम में इलाज के दौरान डुमरिया के बारूनिया गांव निवासी बुधु सबर ने शुक्रवार को दम तोड़ दिया. नर्सिंग होम के चिकित्सकों ने बताया कि शुक्रवार की सुबह आठ बजे बुधु को इलाज के लिए नर्सिंग होम में […]

विज्ञापन
घाटशिला : पैसे के अभाव में नहीं हो सका बेहतर इलाज
घाटशिला : घाटशिला के सिंह नर्सिंग होम में इलाज के दौरान डुमरिया के बारूनिया गांव निवासी बुधु सबर ने शुक्रवार को दम तोड़ दिया. नर्सिंग होम के चिकित्सकों ने बताया कि शुक्रवार की सुबह आठ बजे बुधु को इलाज के लिए नर्सिंग होम में भर्ती कराया था. उसे भीतरी चोट लगी थी. उसे बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर रेफर किया गया था.
लेकिन पैसे के अभाव में जमशेदपुर नहीं ले जा सके और नर्सिंग होम में इलाज कराने लगे. इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. मृतक के पिता बाया सबर ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व बुधु सबर और पगला सबर के बीच मारपीट हुई थी. मारपीट के बाद उसकी स्थिति ठीक थी.
लेकिन अचानक शुक्रवार को उसकी तबीयत बिगड़ गयी तो उसे इलाज के लिए नर्सिंग होम लाया गया. यहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. एक सप्ताह से उसका इलाज नहीं हुआ था. वह मजदूरी कर रहा था. उसे किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं थी. मगर तबीयत कैसे बिगड़ी. इसकी जानकारी नहीं है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola