सामाजिक परिवेश की प्रतिक्रिया है अस्वीकार

Published at :19 Dec 2015 8:03 AM (IST)
विज्ञापन
सामाजिक परिवेश की प्रतिक्रिया है अस्वीकार

घाटशिला : घाटशिला के बलदेवदास संतलाल महिला महाविद्यालय में शुक्रवार को हिंदी विभाग के तत्वावधान में आयोजित पुस्तक विमोचन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि घाटशिला कॉलेज के अंग्रेजी विभागाध्यक्ष प्रो नरेश कुमार ने कहा कि शेखर मल्लिक द्वारा रचित सामाजिक परिवेश की प्रतिक्रिया है अस्वीकार और अन्य कहानियां पुस्तक. उन्होंने कहा कि घाटशिला बांग्ला के […]

विज्ञापन

घाटशिला : घाटशिला के बलदेवदास संतलाल महिला महाविद्यालय में शुक्रवार को हिंदी विभाग के तत्वावधान में आयोजित पुस्तक विमोचन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि घाटशिला कॉलेज के अंग्रेजी विभागाध्यक्ष प्रो नरेश कुमार ने कहा कि शेखर मल्लिक द्वारा रचित सामाजिक परिवेश की प्रतिक्रिया है अस्वीकार और अन्य कहानियां पुस्तक.

उन्होंने कहा कि घाटशिला बांग्ला के प्रख्यात उपान्यासकार विभूति भूषण बंदोपाध्याय के लिए विख्यात था. मगर एक और नाम शेखर मल्लिक का जुड़ गया है. उन्होंने कहा कि सच और सत्य लिखने के कारण श्री मल्लिक दूर तक जायेंगे.

प्रेमचंद के बाद सच और सत्य लिखने की कला श्री मल्लिकत में है. उन्होंने कहा कि अस्वीकार और अन्य कहानियां पुस्तक क्षेत्रीय कथा पर आधारित है.

इस पुस्तक में मुंबई और दिल्ली की बात नहीं है. घाटशिला जैसे छोटे कस्बे की बात है.

समारोह को प्रो एसपी सिंह, प्रो इंदल पासवान, शेखर मल्लिक ने भी संबोधित किया. विषय परिवेश रूपाली साह ने कराया. संचालन लतिका पात्रो ने किया. धन्यवाद ज्ञापन डिग्री कॉलेज की प्रभारी प्राचार्या डॉ पुष्कर बाला ने किया. मौके पर डेजी, मादो टुडू समेत कॉलेज की छात्राएं उपस्थित थीं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola