रावताड़ा : महिला किसान सशक्तिकरण परियोजना का निरीक्षण
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :17 Dec 2015 3:40 AM (IST)
विज्ञापन

धालभूमगढ़ : धालभूमगढ़ प्रखंड की रावताड़ा पंचायत के रावताड़ा में महिला किसान सशक्तिकरण परियोजना का निरीक्षण बुधवार को झारखंड राज्य लाबलीहुड प्रमोशन सोसायटी के प्रोजेक्ट मैनेजर शांतनु गर्ग के नेतृत्व में पदाधिकारियों की एक टीम ने किया. परियोजना में हालीपुहा महिला समिति, सागेन महिला समिति, काजू बाहा महिला समिति की 60 महिलाएं और 42 महिलाएं […]
विज्ञापन
धालभूमगढ़ : धालभूमगढ़ प्रखंड की रावताड़ा पंचायत के रावताड़ा में महिला किसान सशक्तिकरण परियोजना का निरीक्षण बुधवार को झारखंड राज्य लाबलीहुड प्रमोशन सोसायटी के प्रोजेक्ट मैनेजर शांतनु गर्ग के नेतृत्व में पदाधिकारियों की एक टीम ने किया. परियोजना में हालीपुहा महिला समिति, सागेन महिला समिति,
काजू बाहा महिला समिति की 60 महिलाएं और 42 महिलाएं व्यक्तिगत रूप से लगभग 20 एकड़ भूमि पर टमाटर और हरी मिर्च की खेती की है. शांतनु गर्ग ने स्वयं सहायता महिला समूह की सदस्यों से खेती करने की विधि, पशुपालन, मनरेगा में ग्राम सभा, स्वयं सहायता समूह गठन के बाद महिलाओं में हुए परिवर्तन की जानकारी ली.
जैविक कीटनाशक बनाने की विधि की जानकारी ली. मौके पर हाली पुहा महिला समिति की रूपाली मार्डी, दुलारी मार्डी, आदिवाला मार्डी, सागेन महिला समिति की लक्ष्मी हेंब्रम, सोनिया हेंब्रम, सुमी हेंब्रम,काजू बाहा महिला समिति की साकरो टुडू, मादो टुडू, मादो मुर्मू, हेरन सुरीन, शिव प्रताप उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




