सुरदा की बढ़ेगी क्षमता
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :11 Dec 2015 8:05 AM (IST)
विज्ञापन

लोक सुनवाई. प्रबंधन ने की ग्राम प्रधानों के साथ बैठक मुसाबनी : सुरदा खदान के विस्तारीकरण को लेकर 15 दिसंबर को व्यवसायिक प्रशिक्षण केंद्र सुरदा में 15 दिसंबर को आयोजित होने वाली जन सुनवाई को सफल बनाने के लिए एचसीएल/आइसीसी प्रबंधन ने तैयारियां शुरू कर दी है. इसी के तहत गुरुवार की शाम को मऊभंडार […]
विज्ञापन
लोक सुनवाई. प्रबंधन ने की ग्राम प्रधानों के साथ बैठक
मुसाबनी : सुरदा खदान के विस्तारीकरण को लेकर 15 दिसंबर को व्यवसायिक प्रशिक्षण केंद्र सुरदा में 15 दिसंबर को आयोजित होने वाली जन सुनवाई को सफल बनाने के लिए एचसीएल/आइसीसी प्रबंधन ने तैयारियां शुरू कर दी है.
इसी के तहत गुरुवार की शाम को मऊभंडार स्थित कांफ्रेंस हाल में कार्यपालक निदेशक एचसी श्रीवास्तव की अध्यक्षता में मुसाबनी प्रखंड के खदान क्षेत्र के 19 गांवों के ग्राम प्रधानों और साथियों के साथ एचसीएल/आइसीसी प्रबंधन ने बैठक कर लोक सुनवाई को सफल बनाने के लिए सहयोग की अपील की. श्री श्रीवास्तव ने कहा कि सुरदा खदान का वर्तमान उत्पादन क्षमता 4 लाख टन वार्षिक से बढ़ कर 9 लाख टन वार्षिक करने की योजना है.
उन्होंने कहा कि कंपनी खदान के उत्पादन क्षमता की विस्तारीकरण करना चाहती है. इससे इस क्षेत्र में खनन क्षेत्र में रोजगार बढ़ेगा तथा क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियां बढ़ेगी. इडी ने कहा कि एचसीएल 2017 तक क्षेत्र की सभी बंद खदानों को फिर से खोलने की कार्य योजना को मूर्त रूप देना चाहती है. बैठक में ग्राम प्रधानों ने कंपनी से क्षेत्र के लोगों को रोजगार, शिक्षा, चिकित्सा समेत कई मुद्दों को उठाया.
कंपनी प्रबंधन ने आश्वासन दिया कि स्थानीय लोगों को रोजगार में प्राथमिकता देने के साथ-साथ क्षेत्र में शिक्षा, पेयजल, स्वास्थ्य, वर्षा जल संचय के साथ-साथ पर्यावरण की रक्षा के लिए 20 हजार पौधा रोपण किया जायेगा. बैठक में जीएम माइंस डीके चौधरी, एजीएम (एचआरएंडए) केपी बिसई, प्रबंधक एसके पटनायक, पीके गुप्ता, संजय शिवदर्शी, सीएसआर के सलाहकार एम के बारीक के अलावे कोर कमेटी के अध्यक्ष सोमाय टुडू, मेढ़िया के ग्राम प्रधान विक्रम हांसदा, जामशोल के धनंजय मार्डी, बारूनिया के पारू मार्डी, लावकेशरा के माणिक मार्डी, पाथरगोड़ा के सुदर्शन हांसदा, तीलाबनी के रायसेन सोरेन, उपरबांधा के किशुन सोरेन, बनाशोल के मोहन मुर्मू, सोहदा के सुनराम मुर्मू, सुरदा के लखन टुडू, सोमायडीह के सीलू टुडू, नेत्रा के मेघराय सोरेन, केंडाडीह के प्रफूल्ल सोरेन, झानो माझी, ग्राम प्रधान कान्हू बास्के, तांबाजुड़ी के प्रतिनिधि बुढ़ान सोरेन आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




