कार्यकर्ताओं को दीपावली व सोहराय की दी बधाई

Published at :14 Nov 2015 7:56 AM (IST)
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं को दीपावली व सोहराय की दी बधाई

चाकुलिया : सांसद विद्युत वरण महतो ने शुक्रवार को चाकुलिया और बहरागोड़ा प्रखंड के विभिन्न गांवों का दौरा किया. दौरे के क्रम में वे चाकुलिया पहुंच कर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की. बैठक में उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता विभिन्न पंचायत और बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करें. उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को […]

विज्ञापन
चाकुलिया : सांसद विद्युत वरण महतो ने शुक्रवार को चाकुलिया और बहरागोड़ा प्रखंड के विभिन्न गांवों का दौरा किया. दौरे के क्रम में वे चाकुलिया पहुंच कर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की. बैठक में उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता विभिन्न पंचायत और बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करें. उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को पार्टी से जोड़ कर संगठन को मजबूत करें. संगठन ही पार्टी की शक्ति है.
श्री महतो ने कार्यकर्ताओं को दिपावली, सोहराय और छट पूजा की बधाई दी. उन्होंने चाकुलिया के लोधाशोली, कालापाथर, बहरागोड़ा, मानुषमुड़िया, जगन्नाथपुर समेत अन्य जगहों का दौरा किया. मौके पर शंभू मल्लिक, सुशील शर्मा, जगन्नाथ महतो, शतदल महतो, साधन मल्लिक, संजीव मांडी, ओमियो महतो, योगेंद्र सिंह मुंडा आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola